{"_id":"63c990ec083c3c0467417db4","slug":"113-people-got-booster-dose-on-the-first-day-saharanpur-news-c-14-1-85310-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पहले दिन 113 लोगों ने लगवाई बूस्टर डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पहले दिन 113 लोगों ने लगवाई बूस्टर डोज
Fri, 20 Jan 2023 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 20 Jan 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बूस्टर डोज लगवाती महिला
सहारनपुर। 18 से 59 साल आयु वर्ग के लोगों को बूस्टर डोज लगनी शुरू हो गई है। पहले दिन जिला चिकित्सालय सहित 16 केंद्रों पर 113 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई। कोरोना से बचाव को टीकाकरण के लिए लोग आगे नहीं आ रहे हैं।
शासन से दो दिन पहले स्वास्थ्य विभाग को कोविशील्ड की 29 हजार बूस्टर डोज मिली थी। बृहस्पतिवार को सेठ बलदेव दास बाजोरिया जिला चिकित्सालय, नेहरू बाजार स्थित पुराना सरकारी अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवबंद, गंगोह, फतेहपुर, मुजफ्फराबाद, नागल, नकुड़, नानौता, हरौड़ा, पुवांरका, रामपुर मनिहारान, बेहट, सरसावा, चिलकाना और सुनहेटी खरखड़ी में लोगों को कोरोना से बचाव के लिए बूस्टर डोज लगाई गई। वैक्सीन आने के बाद भी केंद्रों पर भीड़ नहीं रही। टीकाकरण केंद्रों पर 18 साल से अधिक आयु वर्ग के 65 एवं 45 से अधिक आयु के 26 लोगों को बूस्टर डोज लगाई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि निशुल्क बूस्टर डोज लगवाने का शासन ने जो अवसर दिया है। उसका सभी लोग फायदा उठाकर टीकाकरण अवश्य करवा लें, क्योंकि कोरोना से बचाव का उपाय सिर्फ टीकाकरण ही है।