फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बिजली चोरी, पांच फीडर और निशाने पर 10 मोहल्ले

बिजली चोरी, पांच फीडर और निशाने पर 10 मोहल्ले

Wed, 06 Feb 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
बिजली चोरी, पांच फीडर और निशाने पर 10 मोहल्ले
सहारनपुर। बिजली चोरी के लिए बदनाम इलाके विद्युत निगम के टारगेट पर हैं, जहां 65 प्रतिशत लाइन लॉस हो रहा है। शहरी क्षेत्र में ऐसे पांच फीडर के एक दर्जन से ज्यादा मोहल्ले चिह्नित किए गए हैं। इन मोहल्लों में विद्युत निगम ने विशेष अभियान की शुरूआत की है, जिसे नाम दिया गया है ऑपरेशन क्लीनिंग अप। विद्युत कर्मियों की टीम इन मोहल्लों के हर घर में दस्तक देगी और बिजली चोरी करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

शहर में बिजली की चोरी रोकने के लिए अधिकारियों ने पुरजोर प्रयास किया, लेकिन चोरी नहीं रुक सकी। कई मोहल्लों में 50 से 65 प्रतिशत तक बिजली की चोरी हो रही है। शासन ने शहर के ऐसे पांच फीडरों को चिह्नित कर क्लीनिंग अप अभियान शुरू करने के निर्देश दिए हैं। जिनमें विद्युत फीडर दाउद सराय, इंदिरा कालोनी, ढोलीखाल, ओल्ड जैनबाग तथा मुन्नालाल शामिल हैं। इन फीडरों से सिर्फ 7580 उपभोक्ता जुड़े हैं, जिन पर लगभग 65 लाख रुपये का बकाया हैं। इन पांच फीडरों से करीब एक दर्जन मोहल्ले जुड़े हैं, जबकि कनेक्शनों की संख्या बहुत कम है, जिससे बिजली चोरी की संभावना जताई जा रही है। वहीं, पांच फरवरी से ही विद्युत निगम ने ऑपरेशन क्लीनिंग अप की शुरूआत कर दी है। उपभोक्ता द्वारा उपभोग किए लोड, मीटर, केबिल की जांच की जाएगी। मीटर में गड़बड़ी पर तुरंत बदला जाएगा। साथ ही सभी मीटरों को घर के बाहर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

हर घर के कनेक्शन की होगी जांच
अधिशासी अभियंता एके वर्मा ने बताया कि पांच फीडरों पर शहर में सर्वाधिक बिजली चोरी हो रही है। फीडर के अनुसार एक-एक घर में बिजली कनेेक्शन, मीटर एवं उपभोग की जाने वाली बिजली की जांच की जाएगी। मीटर खराब पाया गया तो तुरंत बदला जाएगा। कनेक्शन के बावजूद कटिया डालकर बिजली उपभोग करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना कनेक्शन बिजली चलाने वालों को मिलेगा कनेक्शन
विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता रविंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि टीम एक-एक घर तक पहुंचकर चेकिंग करेगी। बिना कनेक्शन के ही बिजली का प्रयोग करते हुए कोई भी घर मिलेगा, तो उपभोग के अनुसार तत्काल कनेक्शन दिया जाएगा। उस पर कोई जुर्माना नहीं लगेगा, लेकिन कनेक्शन नहीं लिया तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
किस फीडर पर कितनी बिजली चोरी
फीडर-------उपभोक्ता-------लाइन लोस
- ढोलीखाल---------1256----------65 प्रतिशत
- मुन्ना लाल --------1122----------64 प्रतिशत
- इंदिरा कालोनीछ------2594----------62 प्रतिशत
- दाउद सराय --------1318----------60 प्रतिशत
- पुराना जैनबाग -----1190--्-------52 प्रतिशत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed