फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   तालाबों पर कब्जे से बिगड़ रहा पर्यावरण संतुलन

तालाबों पर कब्जे से बिगड़ रहा पर्यावरण संतुलन

Tue, 22 Jan 2019 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
तालाबों पर कब्जे से बिगड़ रहा पर्यावरण संतुलन
बड़गांव (सहारनपुर)। रामपुर मनिहारन तहसील क्षेत्र के गांवों में तालाबों में व्याप्त गंदगी और उन पर हो रहे अवैध कब्जों के चलते इनका अस्तित्व खतरे में है। इसके कारण जलस्तर भी नीचे चला गया तथा दूषित पेयजल पीने से लोग बीमारियों की जद में आ रहे हैं।
विज्ञापन

भले ही केंद्र और प्रदेश की सरकारें पर्यावरण संरक्षण व नदियों-तालाबों को साफ करने की योजनाओं के धरातल पर उतरने के दावे कर रही हो, लेकिन सच्चाई इसके उलट है। ज्यादातर गांवों में तालाबों में कूड़ा डल रहा है। कूडे़ से तालाब के पट जाने पर इस पर कब्जे हो रहे हैं। तालाब निरंतर सिमट रहे हैं जिस कारण जलस्तर भी नीचे जा रहा है।
विज्ञापन

गांव के तालाबों को कब्जा मुक्त कराना तो दूर की बात है, जो बचे हैं उनकी खुदाई और साफ सफाई भी नहीं हो पा रही है। रामपुर मनिहारन तहसील में 187 गांवों में तहसील रिकार्ड के अनुसार 143 गांव में ही 912 तालाब हैं। लेकिन इनमें से ज्यादातर बदहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़गांव में पहले पांच तालाब हुआ करते थे, लेकिन अब मात्र एक ही तालाब बचा है। इस पर भी ग्रामीण अवैध कब्जा करते जा रहे हैं। यही हाल क्षेत्र के दल्हेड़ी, खुदाबक्सपुर माजरा, बडू़ली नयागांव, अंबेहटाचांद, भगवानपुर, महेशपुर, शिमलाना, जड़ौदापांड़ा, मौरा, झबीरन, ऊमरी मजबता, सिरसली सहित अनेकों गांव का है।
ग्रामीण यशपाल सिंह, बीरपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, मोतीराम, विनोद कुमार आदि का कहना है कि गांव गांव में हो रहे जलवायु परिवर्तन और गिरते जलस्तर को बचाने के लिए पहले सरकार ने मनरेगा योजना के तहत गांव के तालाबों में पानी संचय करने के लिए खुदाई व कायाकल्प का कार्य शुरू कराया था लेकिन अब वह कार्य भी केवल कागजों में ही सिमटकर रह गया है।

उपजिलाधिकारी रामपुर मनिहारन संगीता का कहना है तालाबों पर अवैध कब्जों का मामला गंभीर है। जहां जहां पर अवैध कब्जे किए जा रहे हैं, वहां टीमें बनाकर शीघ्र अवैध कब्जा मुक्त कराते हुए तालाबों को साफ स्वच्छ कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed