{"_id":"5bfee029bdec22415f3d9696","slug":"111543430185-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निबंध में किया महान नारियों का गुणगान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निबंध में किया महान नारियों का गुणगान
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निबंध से किया महान नारियों का गुणगान
सहारनपुर। अपराजिता अभियान के तहत शहर के नेशनल पब्लिक स्कूल में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने निबंध के जरिये देश की उन महान नारियों के बारे में विचार रखे, जिन्होंने देश और समाज के लिए विषम परिस्थितियों में भी साहसिक कार्य किए।
बुधवार को आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक सुरेंद्र चौहान ने किया। उन्होंने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन का यह अभियान बेहद सराहनीय है। अपराजिता अभियान से नारी सशक्तिकरण के साथ ही उन महिलाओं को उचित प्लेटफार्म मिल रहा है, जो अपने प्रयास से समाज हित में अच्छे कार्य कर रही हैं। समाज में नारी का सर्वोच्च स्थान है। अच्छे कार्य करने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित करना बहुत अच्छा कार्य है।
वहीं, प्रतियोगिता के दौरान कक्षा 6, कक्षा 7 और कक्षा 8 की छात्राओं ने निबंध लिखे। छात्राओं ने रानी लक्ष्मीबाई, मदर टैरेसा, इंदिरा गांधी, पीटी ऊषा, सरोजनी नायडू, सानिया मिर्जा और मेरीकॉम की विजय गाथा लिखी। खेल के क्षेत्र में मेरीकॉम, पीटी ऊषा और सानिया मिर्जा ने जिस तरह देश का नाम रोशन किया, उसको छात्राओं ने निबंध के जरिये खूब सराहा। प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं की 42 छात्राओं ने हिस्सा लिया। छात्रा शिवानी, अंशु, विनीता, मीनाक्षी, निकिता, नेहा, मनोरमा, जूही, सारिका आदि ने कहा कि अपराजिता अभियान प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि आज लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं है। खेल, शिक्षा और राजनीति हर क्षेत्र में देश की बेटियां नाम रोशन कर रही हैं। ऐसे में लड़कियों को प्रोत्साहित करने वाले इस अभियान की जितनी प्रशंसा की जाए, वह कम है। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सपना कालड़ा और सीमा धमीजा रहीं। इसके बाद प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा की गई। प्रतियोगिता में कक्षा 7 की वंशिका सिंदूूरिया प्रथम, अपूर्वा अरोरा द्वितीय और लक्षिता कुमार तीसरे स्थान पर रहीं। स्कूल की उप प्रधानाचार्या सिम्पल मकानी और प्रबंधक सुरेंद्र चौहान ने प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।