{"_id":"5bf0679ebdec22694a53d3d5","slug":"111542481822-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व टीम ने जमीन कराई कब्जा मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व टीम ने जमीन कराई कब्जा मुक्त
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्व टीम ने जमीन कराई कब्जा मुक्त
गागलहेड़ी। एंटी भूमाफिया टीम ने गांव में पहुंच चकरोड की भूमि को कब्जा मुक्त कराया। साथ ही दोबारा कब्जा करने पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी भी कब्जाधारियों को दी।
तहसीलदार सदर प्रीति सिंह ने बताया की खजूरी अकबरपुर में कुछ लोगों द्वारा चकरोड की खसरा नंबर 219 की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किया हुआ था। सभी कब्जाधारियों पर धारा 67 की कार्रवाई की गई थी। इस धारा में सभी को अपना पक्ष रखने की छूट होती है जिसके बाद एंटी भूमाफिया टीम ने गांव में मौके पर जाकर जेसीबी लगा कर चकरोड से अवैध कब्जा हटा कर ग्राम पंचायत के सुपुर्द कर दिया। उन्होंने कब्जाधारियों को चेतावनी देते हुए कहा यदि दोबारा से सरकारी भूमि पर कब्जा करने की कोशिश की गई तो कठोर कानूनी कार्यवाही की जायेगी। इस दौरान एंटी भूमाफिया टीम राजस्व निरीक्षक सोमपाल सिंह, लेखपाल रामकिशन, सीमा, रघुवीर सिंह, रामकुमार, पंकज, सतवीर यादव, ग्राम प्रधान रविंद्र यादव आदि मौजूद रहे।