{"_id":"5beb1cfbbdec22696b239ef4","slug":"111542135035-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्ताचल सूर्य को दिया अर्घ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्ताचल सूर्य को दिया अर्घ्य
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। छठ पर्व पर नदियों के घाट पर मेला लगा रहा। पूर्वांचलवासियों ने अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया। नदी में खड़े होकर सूर्य की उपासना की गई। छठ मइया की मूर्ति स्थापित कर मंत्रोच्चारण के साथ पूजा की गई। इसके साथ लोगों ने दीपदान किया। धार्मिक धुनों से नदियों के घाटों पर वातावरण भक्तिमय बना रहा।
गंगोह रोड के गांव मानकमऊ स्थित पूर्वी यमुनानहर के घाट पर बड़ी संख्या में मंगलवार की शाम पूर्वांचल के लोग एकत्र हुए। महिलाओं, बच्चों और पुरुषों ने घाट पर बनाई गई वेदियों पर फल, सब्जी, मिठाई और गन्ने का प्रसाद चढ़ाकर और दीप जलाकर पूजा अर्चना की। इसके बाद अस्त होते सूर्य को नदी में खड़े होकर अर्घ्य दिया। घाट पर छठ मई की मूर्ति स्थापित की गई। सूर्योपासना के बाद नदी में दीपदान किया गया। डीजे पर बज रही धुनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। रंग-बिरंगी लाइटों से घाट को सजाया गया। छठ मई की उपासना के दौरान महिलाओं ने गीत गाए। बुधवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महोत्सव संपन्न होगा। पंडित हृदय नारायण, पंडित अवधेश तिवारी, अरविंद उपाध्याय ने पूूजा संपन्न कराई। घाट पर पूर्वांचल जन कल्याण समिति, पूर्वांचल महासभा, पूर्वांचल जन कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने व्यवस्था बनाए रखी। इस दौरान एसपी देहात विद्या सागर मिश्र, भाजपा विधायक कुंवर ब्रिजेश सिंह, सपा विधायक संजय गर्ग, महापौर संजीव वालिया, सांसद के भाई राहुल लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, राम मूरत यादव, हरिशरण तिवारी, आरपी यादव, राम आशीष यादव मौजूद रहे।
उधर, पूर्वांचल कल्याण सभा द्वारा बाबा लाल दास घाट पर छठ पूजा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मंडलायुक्त सीपी त्रिपाठी, एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल व नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह शामिल हुए। मंडलायुक्त ने छठ की बधाई देते हुए सभी को पांवधोई नदी को साफ रखने का संकल्प दिलाया। इस दौरान अध्यक्ष दानिश आजम, दशरथ गिरी, अनिल पोद्दार, मुकेश गिरी, अजय, मनीष, सोनू गिरी, अनिल, अनिल गिरी, उमेश, अरविंद अग्रवाल, मनीष गोस्वामी अंकित मौजूद रहे।
विज्ञापन
-------------------------------------
जमकर हुई आतिशबाजी
सहारनपुर। मानकमऊ स्थित पूर्वी यमुनानहर के घाट पर छठ पूजा के दौरान बच्चों और युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की। युवा शोभायात्रा के साथ नाचते-गाते और आतिशबाजी करते हुए नहर पर पहुंचे। इसी तरह बाबा लाला दास बाड़ा के पांवधोई नदी के घाट पर लोगों ने आतिशबाजी चलाकर छठ पर्व की खुशी मनाई।
---------------------------------
सुरक्षा के रहे कड़े बंदोबस्त
सहारनपुर। छठ महोत्सव के लिए पुलिस-प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए। मानकमऊ स्थित पूर्वी यमुनानहर के घाट पर भारी संख्या में पुलिस-फोर्स तैनात रहा। पुलिस-अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। नगर निगम द्वारा सफाई, पथ प्रकाश और अन्य व्यवस्थाएं कराई गई। इसी तरह बाबा लाल दास बाड़ा के घाट पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही।
---------------------------------------
गंगोह मार्ग पर लग गया जाम
सहारनपुर। मानकमऊ स्थित पूर्वी यमुना नदी के घाट पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर बड़े वाहनों को रोक दिया था। भीड़ के चलते गंगोह में मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिसकर्मियों को यातायात व्यवस्था सुचारु कराने में मशक्कत करनी पड़ी। जाम के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
-----------------------------------------
पूजा अर्चना के दौरान घाट पर ली सेल्फी
सहारनपुर। छठ पूजा को लेकर बच्चों और युवाओं में उत्साह रहा। बच्चों और युवाओं ने पूजा अर्चना के दौरान नदी के घाट पर स्मार्ट फोन से सेल्फी ली और सोशल मीडिया पर अपलोड कर बधाई दी। नदी में खड़े होकर सेल्फी लेने की युवाओं में होड़ लगी रही।