{"_id":"5ba696d0867a557feb4e3033","slug":"111537644240-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में रोगियों की जांच कर दवा बांटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में रोगियों की जांच कर दवा बांटी
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिविर में रोगियों की जांच कर दवा बांटी
अंबेहटा। आयुष्मान भारत योजना के तहत शनिवार को सीएचसी में मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में बड़ी संख्या में आये मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवा वितरित की गई। मेडिकल कैंप का उद्घाटन गंगोह विधायक प्रदीप चौधरी और सीएचसी प्रभारी डॉ. ओमबीर सिंह कश्यप ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि सरकार द्वारा हर क्षेत्र विशेष कर चिकित्सा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए गए। सीएचसी प्रभारी डॉ. ओमबीर सिंह लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि स्वच्छता से ही स्वस्थता है। गंगोह देहात मंडलाध्यक्ष सुशील पंवार, मनोज गुप्ता, चौधरी जगदीश पंवार, राजेश बाल्मीकि, गौरव मित्तल, अमित गुप्ता, मनोज आर्य, सुभाष कश्यप आदि मौजूद रहे। ब्यूरो