{"_id":"5ba695bf867a55013061be48","slug":"111537643967-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दारुल उलूम में लगे मेडिकल कैंप में छात्रों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दारुल उलूम में लगे मेडिकल कैंप में छात्रों की जांच
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रों के ब्लड सैंपल लिए
देवबंद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने शनिवार को दारुल उलूम में शिविर लगाकर मदरसा छात्रों की जांच की और औषधि का वितरण किया। इस दौरान कई छात्रों के ब्लड सैंपल भी लिए गए।
संस्था के मेहमानखाने में लगे शिविर में चिकित्सकों ने सबसे पहले डेंगू लार्वा का सर्वे किया। आसपास रखी गई चीजों में देखा गया कि कहीं पानी तो जमा नहीं है। इसके बाद उन्होंने बुखार व अन्य बीमारियों की चपेट में आए मदरसा छात्रों की जांच की और उन्हें औषधि का वितरण भी किया। कई छात्रों के ब्लड सैंपल भी जांच को भेजे गए। चिकित्सकों ने छात्रों को साफ सफाई तथा बीमारियों की रोकथाम के लिए जागरुक किया। साथ ही बताया कि डेंगू का लार्वा हमेशा साफ पानी में ही पनपता है। इसलिए विशेष ध्यान रखा जाए कि अनावश्यक रुप से कहीं भी पानी इकट्ठा न हो। यदि किसी बरतन में पानी भरा मिलता है तो उसे तुरंत ही बहा दें।