{"_id":"5b9956a0867a557f6a2a33dd","slug":"111536775840-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शंटिंग के दौरान लापरवाही न बरती जाए - डीओएमजी प्रमिला गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शंटिंग के दौरान लापरवाही न बरती जाए - डीओएमजी प्रमिला गुप्ता
Updated Wed, 12 Sep 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शंटिंग के दौरान लापरवाही न बरती जाए : गुप्ता
सहारनपुर। रेलवे की वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (सामान्य) प्रोमिला गुप्ता ने कहा कि ट्रेनों की शंटिंग में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। शटिंग नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए। उन्होंने संरक्षा पर एक प्रतियोगिता भी कराई। इसमें तीन रेल कर्मियों को पुरस्कृत किया।
वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (सामान्य) प्रमिला गुप्ता बुधवार को श्रीगंगानगर एक्सप्रेस से सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं। उन्होंने लोको पायलट, गार्ड और शंटिंग कर्मचारियों के साथ बैठक की। उन्होंने तीनों पटल के कर्मचारियों को शंटिंग के में सावधानी बरतने के निर्देश देते हुए नियमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शंटिंग के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने शंटिंग एवं संरक्षा पर प्रतियोगिता कराई। प्रतियोगिता में तीनों पटल के स्टाफ में से एक-एक कर्मचारी को प्रतियोगिता में अव्वल रहने पर पुरस्कृत किया गया।