{"_id":"5b71d43842c79235ae36ea8b","slug":"111534186552-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ से पानी से सड़क टूटी, आवागमन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ से पानी से सड़क टूटी, आवागमन प्रभावित
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
बाढ़ से पानी से सड़क टूटी, आवागमन प्रभावित
चिलकाना (सहारनपुर)। पहाड़ों पर हुई बारिश खादर क्षेत्र में आफत लेकर आई है। मसखरा नदी में आई बाढ़ का पानी सुल्तानपुर के खादर के जंगल में फैल गया है। 10 फुट ऊंचे सुल्तानपुर-धौलाहेडी मार्ग पर सोमवार सायं करीब छ: बजे बाढ़ का पानी आ गया है। सड़क के ऊपर से बाढ़ का पानी उतरने लगा है। इस सड़क में जगह-जगह कटाव हो रहा है। इस कारण सड़क की सुरक्षा को खतरा हो गया है। पांच वर्ष पहले जिस स्थान से बाढ़ के पानी से सड़क टूट गई थी, वहां सड़क में कटाव हो रहा है। सड़क पर एक फुट से ज्यादा पानी बह रहा है। इस स्थान पर यातायात को सुरक्षित चलाने के लिए दोनों तरफ पुलिस व्यवस्था देख रही है।