{"_id":"5b673fad4f1c1b923e8b549b","slug":"111533493165-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयंती पर किया छोटे लोहिया का भावपूर्ण स्मरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयंती पर किया छोटे लोहिया का भावपूर्ण स्मरण
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया
सहारनपुर। प्रखर समाजवादी चिंतक और छोटे लोहिया के नाम से विख्यात स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र का सपा कार्यकर्ताओं ने 86 वें जन्मदिवस पर भावपूर्ण स्मरण किया। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव में धर्मनिरपेक्ष ताकतों एवं समाजवादी पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
रविवार को अंबाला रोड स्थित कार्यालय पर बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसैन ने कहा कि जनेश्वर मिश्र ने हमेशा देश के वंचितों और पिछड़ों को उनका अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों की गलत नीतियों के चलते जनता त्रस्त है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि जनेश्वर मिश्र ने तमाम जिंदगी समाज के वंचित तबकों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। महानगर अध्यक्ष मोहम्मद आजम शाह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र के बताए रास्ते पर चलकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने शाहिद खान को सेक्टर 52 का अध्यक्ष मनोनीत किया। प्रवीण बांदूूखेडी, गुलशन कपूर, मुस्तकीम राणा, फरहान खान, अर्जुन पंडित, पंकज उमरी, अमित गुर्जर, हसीन कुरैशी, जसवीर बाल्मीकि, महजबीं खान, फैसल सलमानी, अब्दुल गफूर, आयुषी सिंह, सिकंदर अली गाड़ा, आरती शर्मा, रामाशीष यादव आदि रहे।