{"_id":"5b4f8e764f1c1b3b748b5975","slug":"111531940470-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्षदों का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्षदों का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। अव्यवस्थाओं को लेकर पार्षदों का आमरण अनशन दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा। अनशन स्थल पर क्षेत्र के अनेक लोग भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
वार्ड संख्या 50 के पार्षद अमित त्यागी ने कहा कि जनता के प्रतिनिधि होने के बावजूद अधिकारी उनकी सुन नहीं रहे हैं। जन समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष लेकर जाते हैं तो अधिकारी सुनवाई करने की बजाय इधर उधर की बात करते हैं। समस्याएं कम होने की बजाय लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में उन्हें मजबूरन अनशन करना पड़ रहा है। अनशन पर बैठे वार्ड संख्या 39 के पार्षद प्रदीप उपाध्याय ने भी डूडा, निर्माण निगम, जिला पूर्ति विभाग, चिकित्सा विभाग समेत अनेक सरकारी विभागों पर जन हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। मांग न माने जाने तक अनशन जारी रखने की बात कही। उनके साथ राजीव शर्मा, साजिद सलमानी, अनिल उपाध्याय, गौरव, सिद्धार्थ सैनी, विपिन, अरुण, मोहित, अंकुर आदि मौजूद रहे।