फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शौचालय निर्माण ना कराने वालों के खिलाफ होगी एफआईआर

शौचालय निर्माण ना कराने वालों के खिलाफ होगी एफआईआर

Thu, 19 Jul 2018 12:30 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
शौचालय निर्माण ना कराने वालों के खिलाफ होगी एफआईआर
गंगोह (सहारनपुर)। स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए जा रहे 1615 शौचालयों में से करीब डेढ़ सौ लोगों ने प्रथम किस्त प्राप्त करने के बावजूद अभी तक निर्माण ही आरंभ नही किया है। जबकि 350 लाभार्थियों के शौचालय निर्माणाधीन है। ईओ द्वारा किए गए निरीक्षण में मामले का खुलासा हुआ। इन सभी लाभार्थियों को कार्रवाई की चेतावनी देते हुए जल्द शौचालयों का निर्माण करने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी कृष्ण मुरारी ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर क्षेत्र में शौचालय निर्माण के लिए 1615 लाभार्थियों को चयनित किया गया था। इनमें से जांच के बाद 1551 को प्रथम किस्त के रूप में चार हजार रुपये जारी कर दिए गए थे। बाद में जांच के बाद 1028 को द्वितीय किस्त के चार हजार रुपये भी जारी कर दिए गए थे। बुधवार को ईओ ने टीम के साथ इन शौचालयों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान पाया कि करीब 525 लाभार्थियों द्वारा शौचालय निर्माण नही किया गया है। इनमें से लगभग 140 ने तो अभी तक कार्य भी शुरू नही किया था, जबकि इन्हें प्रथम किस्त के रूप में चार हजार रुपये की रकम जारी की जा चुकी थी। ईओ ने ऐसे सभी लाभार्थियों को तुरंत शौचालय निर्माण करने के निर्देश दिए है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शौचालयों का निर्माण नही किया तो जारी किस्त की वसूली करने के साथ ही लाभार्थी के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। टीम में ईओ के साथ एसआई राजेश कुमार, स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी शारिक फरीदी, शहनवाज, गौरव, रक्षित आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed