{"_id":"5b4a4c8c4f1c1b58488b49f0","slug":"111531595916-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक समरसता की पक्षधर है ब्राह्मण महासभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक समरसता की पक्षधर है ब्राह्मण महासभा
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामाजिक समरसता की पक्षधर है ब्राह्मण महासभा
देवबंद। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा ने कहा कि महासभा सदैव सामाजिक समरसता की पक्षधर है। जो आरक्षण रूपी कलंक की प्रबल विरोधी है।
चंदेना कोली में शनिवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा एवं परशुराम सेना की संयुक्त बैठक में आशीष शर्मा ने कहा कि हमें अपने धर्म संस्कृति और राष्ट्र को प्राथमिकता में लेना चाहिए। परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष रोहित कौशिक ने कहा कि 22 जुलाई को मुजफ्फरनगर के भोपा पर ब्राह्मण महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें कई जिलों से ब्राह्मण समाज के लोग शिरकत करेंगे। परशुराम सेना के मंडल महासचिव शुभम शर्मा ने कहा कि गरीबी जाति देखकर नहीं आती तो आरक्षण जाति के आधार पर क्यों दिया जा रहा है। आरक्षण जाति नहीं आर्थिक आधार पर दिया जाना चाहिए। जातिगत आरक्षण को समाप्त किया जाना चाहिए। इस दौरान दीक्षांत शर्मा को रामपुर मनिहारान विधानसभा का महासचिव मनोनीत किया गया। अध्यक्षता रामकुमार शर्मा और संचालन पं. दिग्विजय शर्मा ने किया। बैठक में राधेश्याम शर्मा, रामपाल शर्मा, दुष्यंत शर्मा, राहुल शर्मा, आदित्य शर्मा, मनीष शर्मा, अजय शर्मा, देवेंद्र शर्मा, मनोज शर्मा, सोनू शर्मा, अमित आत्रेय आदि मौजूद रहे।