फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   देवबंद में कांवड़ यात्रा की तैयारी में जुटा प्रशासन

देवबंद में कांवड़ यात्रा की तैयारी में जुटा प्रशासन

Fri, 13 Jul 2018 01:09 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
देवबंद में कांवड़ यात्रा की तैयारी में जुटा प्रशासन
देवबंद में कांवड़ यात्रा की तैयारी में जुटा प्रशासन
विज्ञापन

देवबंद। सावन मास में आरंभ होने वाली कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारी आरंभ कर दी है। इसी के मद्देनजर बृहस्पतिवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने बैठक का आयोजन कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं।

तहसील परिसर में एसडीएम रामविलास यादव ने कहा कि अगस्त माह से आरंभ होने वाली कांवड़ यात्रा के मद्देनजर देवबंद क्षेत्र से गुजरने वाले शिवभक्तों की सुरक्षा व्यवस्था में आम जनता को भी सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा में देवबंद क्षेत्र से हर वर्ष बड़ी संख्या में कावंडिए गुजरते हैं। जिनके लिए सामाजिक संगठनों द्वारा शिविर और भंडारे का आयोजन किया जाता है। इसलिए सामाजिक संगठनों की कांवड़ यात्रा में महत्वपूर्ण भागेदारी होती है। उन्होंने नगरपालिका के कर्मचारियों को कांवड़ मार्ग पर साफ सफाई और बिजली व्यवस्था मजबूत रखने के आदेश दिए। पुलिस उपाधीक्षक सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा के मद्देनजर देवबंद में सुरक्षा व्यवस्था के मजबूत इंतजाम किए जाएंगे। मुख्य चौक-चौराहे के अलावा अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाकर असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जाएगी। कांवड़ यात्रा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। इस मौके पर कोतवाल उमेश रोरिया, अरुण गुप्ता, देवेंद्र राणा, चौधरी ओमपाल सिंह, सतेंद्र धीराणा, अरुण गोयल, हाजी हनीफ, इरशाद, हाजी हनीफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed