फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   भाकियू ने किया कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

भाकियू ने किया कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Mon, 04 Jun 2018 11:48 PM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
भाकियू ने किया कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
भाकियू ने किया कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
विज्ञापन


सहारनपुर। स्वामीनाथ आयोग की रिपोर्ट को लागू करने सहित अन्य मांगों को लेकर देश भर में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में सोमवार को भाकियू (अंबावत) कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट तिराहे पर प्रदर्शन किया। उन्होंने किसानों से शहर में दूध, फल और सब्जियां नहीं भेजने का आह्वान किया।
सोमवार को कलक्ट्रेट तिराहेे पर प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष नीरज चौधरी ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन (अंबावत) एक से 10 जून तक देशभर में चल रहे किसान आंदोलन का पूर्ण समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि देश में किसानों की खुशहाली के लिए स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू होनी चाहिए। उन्होंने किसानों को कर्ज मुक्त करने और किसानों की न्यूनतम आय तय करने की मांग की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है। उन्होंने कहा कि पेराई सत्र समाप्त हो गया है और किसान आज भी बकाया गन्ना मूल्य पाने के लिए तरस रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी क्रय केंद्रों पर किसानों केे गेहूं को काला बताकर खरीदने से बच रही है। उन्होंने कहा कि आंदोलन को सफल बनाने के लिए किसान शहरों में दूध, फल और सब्जियां ना सप्लाई करें। बेहट तहसील के अध्यक्ष हरेंद्र सैनी ने कहा कि सलोनी नदी पर गांव बादशाहपुर में आज तक तटबंध नहीं बनवाया गया है जबकि इस बारे में भाकियू कई बार सिंचाई विभाग से मांग कर चुकी है। सुखवीर सिंह, दौलत, राजेश प्रधान, चैन सिंह, साहब सिंह, राजीव, रमेशचंद, नाथीराम, नौरतू, डॉ. फतेह सिंह, वेदपाल राणा, संदीप, केहर, जॉनी पंवार, जयपाल, सुंदर, सुखवीर, सेठपाल, श्रीपाल, कंवरपाल, विशाल, सुरेश, महावीर, पद्म प्रकाश शर्मा, मदन चौधरी, रविंद्र चौधरी, रकम सिंह, रफल सिंह माजरा, देशराज, सुभाष चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed