{"_id":"5afc6c944f1c1bd1408b5cb6","slug":"111526492308-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार समेत फरार हुआ दूसरा आरोपी निहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार समेत फरार हुआ दूसरा आरोपी निहाल
Updated Wed, 16 May 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवार के साथ फरार हुआ दूसरा आरोपी निहाल
सहारनपुर। भीम आर्मी जिलाध्यक्ष कमल वालिया के भाई सचिन वालिया की मौत के मामले में दूसरा आरोपी निहाल परिवार सहित फरार है। निहाल के ही तमंचे से सचिन को गोली लगने की बात पुलिस बता रही हैँ। उधर, मंगलवार को पकड़े गए आरोपी प्रवीण उर्फ मांडा को बुधवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
सचिन वालिया की मौत के मामले में पुलिस द्वारा किए गए खुलासे में प्रवीण उर्फ मांडा की गिरफ्तारी के साथ निहाल को भी वांछित किया गया है। सचिन वालिया को गोली प्रवीण उर्फ मांडा के हाथ से लगी। उस समय प्रवीण उर्फ मांडा निहाल के घर में सचिन, निहाल समेत सात युवकों के साथ बैठा हुआ तमंचे को चेक कर रहा था। पुलिस के अनुसार घर भी निहाल का था और तमंचा भी निहाल का ही था।
घटना के बाद से ही निहाल और उसका परिवार अपने मकान पर ताला लगाकर फरार हो गया। पुलिस निहाल की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है, जबकि पुलिस ने बुधवार को सचिन वालिया की गैर इरादतन हत्या के आरोप में प्रवीण उर्फ मांडा निवासी रामनगर को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
--------------
--। साक्ष्य मिटाने वालों को किया जाएगा चिह्नित
सचिन वालिया की गोली लगने से मौत होने के बाद कुछ लोगों द्वारा साक्ष्यों को मिटाया गया। वायरल हुए वीडियो में महिला सड़क को धोते हुए एवं झाड़ू लेकर भागते हुए नजर आ रही है। पुलिस वीडियो के आधार पर साक्ष्य मिटाने वालों को चिह्नित कर रही है। उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
-----------------
--। दो लोगों को बनाया गया सरकारी गवाह
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि सचिन वालिया की मौत के मामले में पुलिस ने मौके पर मौजूद आठ लोगों में से दो लोगों को पुलिस ने सरकारी गवाह बना लिया है। गवाही के आधार पर पुलिस ने प्रवीण और निहाल को मुख्य आरोपी बनाया है।