{"_id":"5afc6bb84f1c1bdd408b5cbd","slug":"111526492088-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से पांच बीघा गन्ने की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से पांच बीघा गन्ने की फसल जली
Updated Wed, 16 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आग से पांच बीघा गन्ने की फसल जली
सरसावा। ग्राम अपलाना में अचानक गन्ने के खेत में आग लग जाने से गन्ने की फसल जल गई। फायर ब्रिगेड ने किसी प्रकार मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
शाहजहांपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम अपलाना में ढीक्का निवासी विक्रम का गन्ने का खेत है। बुधवार को दोपहर में अचानक खेत में किसी कारण से आग लग गई। खेत में आग लगते देख आसपास खेतों में काम रहे किसानों तथा मजदूरों में हड़कंप मच गया। उन्होंने जल रहे गन्ने के आसपास के खेतों से गन्ने को काटना शुरू कर दिया। जिससे आग का घेरा कम से कम बन सके। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच गई तथा किसी प्रकार आग पर काबू पा लिया, लेकिन जब तक आग बुझती गन्ने की पांच बीघा फसल जलकर राख हो चुकी थी।