{"_id":"5af346fd4f1c1b87098b8d7c","slug":"111525892861-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद और मेयर से मिले व्यापारी, नाराजगी जताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद और मेयर से मिले व्यापारी, नाराजगी जताई
Updated Thu, 10 May 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। व्यापारी संगठनों ने सांसद और मेयर से मुलाकात कर पुल खुमरान पर ध्वस्त की गई दुकानों पर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि प्रशासन के इस तरह के रवैये से व्यापारियों में रोष है। साथ ही भाजपा सरकार की छवि भी धूमिल हो रही है। सांसद और मेयर ने व्यापारियों को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।
पुल खुमरान पर प्रशासन द्वारा दुकानों को ध्वस्त किए जाने के विरोध में सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी सांसद राघव लखनपाल शर्मा और मेयर संजीव वालिया से उनके आवास पर जाकर मिले। जिलाध्यक्ष राजकुमार मक्कड़ और महामंत्री रवि जुनेजा ने कहा कि मामले को लेकर तमाम व्यापारी डीएम से भी मिले थे, मगर उन्होंने कोई आश्वासन पीड़ित परिवारों के लिए नहीं दिया। कहा कि दुकानदारों के लिए कोई व्यवस्था किए बिना उनके रोजगार छीन लेना पूरी तरह गलत है। विजय कालड़ा, अशोक कपूर और संजय फुटेला ने इसे व्यापारियों के साथ अन्याय बताया। सांसद और मेयर ने कहा कि व्यापारी हितों के लिए उनसे जो भी होगा वह करेंगे। मिलने वालों में सतीश कालड़ा, जतिन खेड़ा, सचिन, दीपक, सुभाष, अशोक, दिनेश, मनीष, अजय, अमित, संचित आदि शामिल रहे। उधर, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने मेयर संजीव वालिया से मिलकर रोष जताया। कहा कि पुल खुमरान की कार्रवाई के बाद व्यापारी डरा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने पीड़ित व्यापारियों के लिए व्यवस्था करने की मांग की, जिससे उनका रोजगार दोबारा चल सके। मेयर ने आचार संहिता हटने के बाद व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। मिलने वालों में रोहित घई, मतीश्वर चांदना, संजीव मक्कड़, सुनील शर्मा, आशु निरंकारी, सचिन, संदीप आदि शामिल रहे।