{"_id":"5ac139da4f1c1bf1618b4d57","slug":"111522612698-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन बहाली के लिए मशाल जुलूस निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन बहाली के लिए मशाल जुलूस निकाला
Updated Mon, 02 Apr 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेंशन बहाली के लिए मशाल जुलूस निकाला
सहारनपुर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे शिक्षकों ने एक अप्रैल का दिन काले दिवस के रूप में मनाया। ऑल टीचर्स एंड इंपलाइज वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले मशाल जुलूस निकालकर अपनी मांग दोहराई। जिलाध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने कहा कि एक अप्रैल 2004 के बाद नियुक्त शिक्षकों और कर्मचारियों तथा अधिकारियों को मिलने वाली पेंशन को समाप्त कर दिया गया है। इससे देश के 48 लाख युवा शिक्षक और कर्मचारी मायूस हैं। मशाल जुलूस में विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी और शिक्षक भी शामिल रहे। जुलूस में मो. वसीम अहमद, तालिब हसन, राजकुमार चौधरी, धीर सिंह, राकेश नोटियाल, कुंवर सिंह कपिल, पंकज सिरोही, जिले सिंह, ब्रह्मपाल सिंह आदि शामिल रहे।