{"_id":"5ab7ff6d4f1c1b3d1a8b55fb","slug":"111522007917-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोमांचक मुकाबले में एमजीके क्लब बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोमांचक मुकाबले में एमजीके क्लब बना विजेता
Updated Mon, 26 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोमांचक मुकाबले में एमजीके क्लब बना विजेता
सहारनपुर। डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 11वीं सहारनपुर कप क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में पिंक इलेविन को दो विकेट से हराकर एमजीके क्लब विजेता बना। विजेता और उप विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की गई।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पिंक इलेविन की पूरी टीम 111 रन पर आउट हो गई। इनमें अंकित सिंह ने 33, रजत ने 26 और दीपक ने 17 रन का योगदान दिया। एमजीके क्लब की ओर से शिवम, अरविंद और विक्रांत ने दो-दो विकेट लिए। 112 रन का लक्ष्य लेकर बल्लेबाजी करने उतरी एमजीके क्लब की भी टीम की शुरूआत धीमी रही। यही वजह रही कि मैच 20वें ऑवर तक चला। एमजीके क्लब ने 19.4 ओवर में आठ विकेट गवाकर जीत हासिल की। मैन ऑफ द मैच एमजीके क्लब के यशपाल, जबकि मैन ऑफ द सीरीज पिंक इलेविन के अनुराग को चुना गया। अंपायर विकास सैनी और नदीम अख्तर रहे, जबकि स्कोरिंग तनवीर अहमद ने की। समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. पीके शर्मा, जबकि विशिष्ट अतिथि डॉ. आस्था गुप्ता और अखिलेश भार्गव रहे। जिन्होंने विजेता और उप विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। इस मौके पर डॉ. संदीप गुप्ता, फुरकान कुरैशी, महेश शर्मा, राजीव शर्मा, इकबाल बाबर, भावना तोमर, सचिन, परमिंदर सिंह, इलमा आदि मौजूद रहीं।