फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सरकारी स्कूलों का होगा सोशल ऑडिट

सरकारी स्कूलों का होगा सोशल ऑडिट

Tue, 20 Mar 2018 12:27 AM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों का होगा सोशल ऑडिट
सरकारी स्कूलों का होगा सोशल ऑडिट
विज्ञापन

सहारनपुर। परिषदीय विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों का सोशल ऑडिट होगा। इसके लिए त्रिस्तरीय समितियों का गठन किया गया है। जिला स्तरीय समिति डीएम की अध्यक्षता में काम करेंगी। यह बात डीएम पीके पांडेय ने सोमवार को विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में कही।

डीएम ने कहा कि सोशल ऑडिट के लिए जिला स्तर पर डीएम की अध्यक्षता में समिति का गठन होगा। समिति में डीएम अध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी उपाध्यक्ष, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिव तथा जिला मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी और जिला पंचायतराज अधिकारी सदस्य बनाए गए हैं। जबकि ब्लॉक स्तरीय समिति में खंड शिक्षा अधिकारी, ब्लॉक पंचायत सदस्य (बी.डी.सी.)/वार्ड सदस्य, स्थानीय स्वयं सेवा संस्था का एक सदस्य तथा समस्त सह-समन्वयक, ब्लॉक संसाधन केंद्र इसके सदस्य होंगे। विद्यालय स्तरीय सोशल ऑडिट समिति में एक अध्यापक जो विद्यालय की प्रबंध समिति का सचिव ना हो, विद्यालय प्रबंध समिति का सदस्य, एक अभिभावक (माता/पिता जो विद्यालय की प्रबंध समिति का सदस्य न हो), प्रबंध समिति का सदस्य (जो समाज के कमजोर एवं पिछड़े वर्ग से होगा), ग्राम पंचायत/वार्ड/ग्राम शिक्षा समिति का एक सदस्य, गैर सरकारी संगठन, स्वयं सहायता समूह व युवा संगठन का एक सदस्य, सेवानिवृत्त शिक्षक अथवा अन्य विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारी/ कर्मचारी से एक सदस्य को समिति में शामिल किया गया है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संजीव रंजन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएस सोढी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed