{"_id":"5aaab5404f1c1bb2758b58f4","slug":"111521136960-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदरीकरण के लिए रजबहे की पैमाइश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंदरीकरण के लिए रजबहे की पैमाइश शुरू
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। विधायक द्वारा विधान सभा में रेहड़ी रजबहे के सुंदरीकरण किए जाने का मुद्दा उठाए जाने के बाद बृहस्पतिवार को सिंचाई विभाग के जेई ने रजबहे का निरीक्षण कर उसके इस्टीमेट बनाने की कवायद शुरू कर दी है।
बता दें कि एक माह पूर्व विधान सभा में भाजपा विधायक देवेंद्र कुमार निम ने नियम 51 के तहत रामपुर मनिहारान कस्बे के बीच से गुजर रहे रेहड़ी रजबहे में गंदगी का मुद्दा उठाते हुए इसके सुंदरीकरण की मांग की थी। सिंचाई विभाग के आदेश पर विभागीय जेई शशिकान्त शर्मा ने रामपुर शहरी पुल से देवबंद रोड रजबहे की पटरी की जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि रजबहे के दोनों तरफ की दीवार करके उस पर जाल लगाने का इस्टीमेंट बनाने के लिए रजबहे की पटरी की नपाई की जा रही है।