फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पीएनबी में साफ्टवेयर की समस्या पर व्यापारियों का प्रदर्शन

पीएनबी में साफ्टवेयर की समस्या पर व्यापारियों का प्रदर्शन

Tue, 13 Mar 2018 10:44 PM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
पीएनबी में साफ्टवेयर की समस्या पर व्यापारियों का प्रदर्शन
पीएनबी में साफ्टवेयर की समस्या पर व्यापारियों का प्रदर्शन
विज्ञापन

सहारनपुर। पीएनबी में कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के ठीक से काम नहीं करने का आरोप लगाते हुए उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल ने प्रदर्शन कर अग्रणी बैंक प्रबंधक राजेश चौधरी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि यदि साफ्टवेयर जल्द ही सही नहीं कराया गया तो व्यापारी अपने चालू खाते दूसरे बैंकों में शिफ्ट करा लेंगे।
मंगलवार को चर्च कंपाउंड स्थित पंजाब नेशनल बैंक कार्यालय में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक राजेश चौधरी को सौंपे ज्ञापन में व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम नारंग ने कहा कि रायवाला कपड़ा मार्केट स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में करीब 40-50 दिन से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर ठीक से काम नहीं कर रहा है। इसके चलते रायवाला बाजार के व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक कि व्यापारियों को यह भी पता नहीं चल पा रहा है कि उनके खाते में कितना पैसा है या फिर कितना पैसा कहां से आया है। बैंक की मैसेज सेवा ठप पड़ी है।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पीएनबी का सॉफ्टवेयर जल्द ही ठीक नहीं हुआ तो व्यापारी अपने चालू खातों को दूसरे बैंक में शिफ्ट करा लेंगे। रायवाला कपड़ा मार्केट के प्रधान ओमप्रकाश कंसल और महामंत्री राजीव फुटेला ने कहा कि करीब एक महीने पहले एप्लाई की गई चेक बुक आज तक भी नहीं मिली है और खाते में जमा कराए गए चेकों का भी 15-20 दिनों तक पता नहीं चलता। अमित माहेश्वरी, भारत कर्णवाल आदि ने भी विचार रखे। विनीत कर्णवाल, अशोक कालिया, दीपक जैन, रोहित कोहली, मुकेश सेठी, अनिल धारिया, ओमप्रकाश अरोडा, फैजान खान, हारून अल्वी, वीरेंद्र बहल, सरदार जोगेंद्र सिंह ठकराल, सुभाष मल्होत्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed