फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सुबह छह से रात दस तक ही बजेंगे लाउडस्पीकर

सुबह छह से रात दस तक ही बजेंगे लाउडस्पीकर

Thu, 08 Feb 2018 12:24 AM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
सुबह छह से रात दस तक ही बजेंगे लाउडस्पीकर
नानौता (सहारनपुर)। थाना परिसर में एसडीएम रामपुर मनिहारान राकेश कुमार गुप्ता और थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बुधवार को मंदिर, मस्जिद और अन्य धार्मिक स्थल के संचालकों की बैठक बुलाई। इसमें मंदिर एवं मस्जिद पर लाउडस्पीकर के संबंध में उच्च न्यायालय के आदेश की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बैठक में उपजिलाधिकारी रामपुर राकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि लाउडस्पीकर का प्रयोग दिन के समय 55 डेसीबल और रात्रि के समय 45 डेसीबल में ही प्रयोग किया जा सकता है। मंदिर और मस्जिद पर लाउडस्पीकर का प्रयोग प्रात: 6 बजे से रात 10 बजे तक ही मान्य है। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश का उल्लंघन करने पर पांच वर्ष तक के कारावास और एक लाख रुपये का जुर्माना अथवा दोनों से दंडित किए जाने का प्रावधान है। जिन व्यक्तियों ने मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे अथवा धार्मिक स्थल पर लाउडस्पीकर बजाने के संबंध में अनुमति प्राप्त नहीं की गई है वह स्वयं ही अपना लाउडस्पीकर उतर वाले अन्यथा की स्थिति में लाउड स्पीकर उतरवाते हुए उनके विरुद्ध भी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान बसपा नेता जगपाल सिंह, मौ. हारिश खान, दीन मुहम्मद प्रधान, जितेंद्र कुमार, नरेंद्र ओलरी, इम्तियाज हुसैन, किश्वर खान, मिर्जा बाशिर बेग, आदिल खान, सफदर हुसैन, राजेंद्र कुमार, हाफिज मसूद, गुलफाम खान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed