फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   प्रांतीय स्तर पर शिक्षक भर्ती की मेरिट बनवाने की मांग

प्रांतीय स्तर पर शिक्षक भर्ती की मेरिट बनवाने की मांग

Sat, 13 Jan 2018 12:01 AM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
प्रांतीय स्तर पर शिक्षक भर्ती की मेरिट बनवाने की मांग
सहारनपुर। बीटीसी संयुक्त मोर्चा ने आगामी दिनों में होने वाली शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में मेरिट प्रदेश स्तर पर बनाने की मांग की है। इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र लिखा गया है। संगठन का दावा है कि जिला स्तर पर मेरिट बनने से कम मेरिट वाले चयन पा जाएंगे, जबकि ज्यादा मेरिट वाले बाहर रह जाएंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजी गई चिट्ठी में संगठन के जिलाध्यक्ष संदीप लांबा ने कहा है कि प्रदेश सरकार परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के 68,500 पदों पर भर्ती करने जा रही है। इसमें सीधी भर्ती के लिए नियम 14(1) का अनुशरण किया जाएगा, जो कि योग्य प्रशिक्षुओं के लिए घातक है। इस नियम के अनुसार प्रशिक्षु उसी जनपद में आवेदन का पात्र होगा, जहां से उसने प्रशिक्षण लिया है। एएनएम भर्ती की तरह इसमें भी कम मेरिट वाले का चयन हो जाएगा, जबकि अनेक उच्च मेरिट वाले बाहर हो जाएंगे। योग्य प्रशिक्षुओं को ही शिक्षक बनने का मौका दिया जाए। जिसके लिए मेरिट प्रदेश स्तर पर तैयार कराया जाना जरूरी है। मांग करने वालों में रणजीत सिंह, अजीत सिंह, मो. मुजाहिद, आसिम जमान आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed