फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ग्राम प्रधान एवं उसके पिता के खिलाफ थाने पर प्रदर्शन

ग्राम प्रधान एवं उसके पिता के खिलाफ थाने पर प्रदर्शन

Mon, 08 Jan 2018 11:50 PM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधान एवं उसके पिता के खिलाफ थाने पर प्रदर्शन
बेहट (सहारनपुर)। अलीपुरा नौगांवा के ग्रामीणों और राशन विक्रेता ने ग्राम प्रधान एवं उसके पिता पर प्रति माह खाद्यान्न वितरण के दौरान अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए थाना मिर्जापुर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। गांव अलीपुरा नौगांवा के राशन विक्रेता प्रकाश चंद सोमवार को ग्रामीणों के साथ थाना मिर्जापुर पहुंचे। उन्होंने ग्राम प्रधान एवं उसके पिता पर खाद्यान्न वितरण के दौरान प्रतिमाह अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि शनिवार को जब विक्रेता खाद्यान्न का वितरण कर रहा था, तो ग्राम प्रधान, उसका भाई एवं पिता विक्रेता के पास पहुंचे और पांच हजार रुपये और दो बोरे अनाज की डिमांड की। आरोप है कि जब विक्रेता ने इंकार कर दिया तो उन्होंने स्टॉक रजिस्टर, लाइसेंस, राशन कार्ड की सूची छीन ली और कहा कि तेरी दुकान तो हम सस्पेंड करा देंगे साथ ही तुझे देख लेंगे । प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की और चेतावनी दी कि यदि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में पूर्व प्रधान पिंकी चौहान, भूरा बीडीसी, यूसुफ, मो. असलम पूर्व प्रधान, मेहंदी हसन, अनीस, जिशान, मंजूर, कासिम, इरफान, रंगपाल चौहान, विजयपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed