{"_id":"5a4146fb4f1c1b0d698c42d5","slug":"111514227451-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग राज्य की मांग के लिए चक्का जाम की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग राज्य की मांग के लिए चक्का जाम की चेतावनी
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग राज्य की मांग के लिए
चक्का जाम की चेतावनी
सहारनपुर। पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि अलग राज्य की मांग को लेकर संगठन की ओर से 27 दिसंबर को देवबंद में चक्का जाम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बड़ा राज्य होने के चलते उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब और सही विकास नहीं हो पा रहा है।
सोमवार को गांव लाखनौर में हुई बैठक में वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश दो लाख चालीस हजार 928 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। इसमें 75 जिले, 18 मंडल 80 लोकसभा और 403 विधानसभा क्षेत्र हैं। करीब 22 करोड़ जनसंख्या और एक लाख सात हजार गांव हैं। इस प्रदेश को लखनऊ से चलाना बड़ा कठिन है। उन्होंने प्रदेश को चार भागों में बांटने की मांग करते हुए कहा कि वेस्ट यूपी के 25 जिलों को मिलाकर एक अलग राज्य बनाने की मांग की। उन्होंने लोगों से 27 दिसंबर को देवबंद में होने वाले चक्का जाम में भाग लेने का आह्वान किया। अध्यक्षता हाफिज मुर्तजा त्यागी और संचालन मोहम्मद आसिम मलिक ने किया। विरेंद्र सिंह बिल्लू, जोगेंद्र सिंह, डॉ. सुरेेंद्र सिंह, महक सिंह रोड, नरेश कुमार,सोनी कुमार, महेंद्र सिंह आदि रहे।
क्रिसमस की शुभकामनाएं दी
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की बैठक में जिलाध्यक्ष शीतल टंडन और महामंत्री रामराजीव सिंघल ने कहा कि क्रिसमस भाईचारे और सद्भावना का त्यौहार है। उन्होंने इस पर्व पर सबको शुभकामनाएं दी। सरदार राजपाल सिंह, संजय भसीन, महेश नारंग, मेजर एसके सूरी, अवनीश गर्ग, रमेश अरोडा,संजीव सचदेवा, रमेश डाबर आदि रहे।