फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अलग राज्य की मांग के लिए चक्का जाम की चेतावनी

अलग राज्य की मांग के लिए चक्का जाम की चेतावनी

Tue, 26 Dec 2017 12:14 AM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
अलग राज्य की मांग के लिए चक्का जाम की चेतावनी
अलग राज्य की मांग के लिए
विज्ञापन

चक्का जाम की चेतावनी

सहारनपुर। पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि अलग राज्य की मांग को लेकर संगठन की ओर से 27 दिसंबर को देवबंद में चक्का जाम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बड़ा राज्य होने के चलते उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब और सही विकास नहीं हो पा रहा है।
सोमवार को गांव लाखनौर में हुई बैठक में वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश दो लाख चालीस हजार 928 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। इसमें 75 जिले, 18 मंडल 80 लोकसभा और 403 विधानसभा क्षेत्र हैं। करीब 22 करोड़ जनसंख्या और एक लाख सात हजार गांव हैं। इस प्रदेश को लखनऊ से चलाना बड़ा कठिन है। उन्होंने प्रदेश को चार भागों में बांटने की मांग करते हुए कहा कि वेस्ट यूपी के 25 जिलों को मिलाकर एक अलग राज्य बनाने की मांग की। उन्होंने लोगों से 27 दिसंबर को देवबंद में होने वाले चक्का जाम में भाग लेने का आह्वान किया। अध्यक्षता हाफिज मुर्तजा त्यागी और संचालन मोहम्मद आसिम मलिक ने किया। विरेंद्र सिंह बिल्लू, जोगेंद्र सिंह, डॉ. सुरेेंद्र सिंह, महक सिंह रोड, नरेश कुमार,सोनी कुमार, महेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन


क्रिसमस की शुभकामनाएं दी
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की बैठक में जिलाध्यक्ष शीतल टंडन और महामंत्री रामराजीव सिंघल ने कहा कि क्रिसमस भाईचारे और सद्भावना का त्यौहार है। उन्होंने इस पर्व पर सबको शुभकामनाएं दी। सरदार राजपाल सिंह, संजय भसीन, महेश नारंग, मेजर एसके सूरी, अवनीश गर्ग, रमेश अरोडा,संजीव सचदेवा, रमेश डाबर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed