फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कल खुलेगा किस्मत का पिटारा, निकलेगा शहर का मेयर

कल खुलेगा किस्मत का पिटारा, निकलेगा शहर का मेयर

Thu, 30 Nov 2017 12:19 AM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
कल खुलेगा किस्मत का पिटारा, निकलेगा शहर का मेयर
कल खुलेगा किस्मत का पिटारा, तय होगा शहर का पहला मेयर
विज्ञापन

सहारनपुर। पहली बार हुए सहारनपुर मेयर के लिए मतदान में मतदाताओं ने अपने मेयर का चुनाव कर लिया है और फैसला ईवीएम में सुरक्षित कर दिया है। प्रत्याशियों की किस्मत के फैसले को संजोए ईवीएम संगीनों के साए में वेयरहाउस में पहुंच चुकीं हैं। शुक्रवार को ईवीएम खुलेंगी और साथ ही होगा प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला। सहारनपुर का पहला मेयर सामने आएगा।

सहारनपुर की जनता ने अपने शहर के पहले मेयर के लिए फैसला कर दिया है। जनता का यह फैसला ईवीएम में सुरक्षित हो चुका है। कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम को सेंट्रल वेयरहाउस में बनाए गए स्ट्रांग रूम में पहुंचा दिया गया है। प्रत्याशियों की किस्मत संगीनों के साए में ईवीएम में कैद है और किस्मत का पिटारा खुलने में बस एक रात ही बाकी है। बृहस्पतिवार रात बीतने के बाद शुक्रवार को सहारनपुर नगर निगम में नया सवेरा होगा। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए सीसी कैमरे लगाए गए हैं। सुरक्षा में वायर लेस सेट, अग्नि सुरक्षा यंत्रों से लैस गारद लगा दी गई है। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि किसी भी व्यक्ति को स्ट्रांग रूम के आसपास भी नहीं आने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed