{"_id":"59becb904f1c1b8f688b5137","slug":"111505676176-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं दशरथ मरण तो कहीं सीता जन्म की लीला का मनोहारी मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं दशरथ मरण तो कहीं सीता जन्म की लीला का मनोहारी मंचन
Updated Mon, 18 Sep 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। विधायक ब्रिजेश सिंह ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने रावण को नहीं बल्कि उसके अहंकार को मारा था। इसलिए मनुष्य को अपने भीतर के अहंकार रूपी रावण को मारना चाहिए।
दुर्गा कॉलोनी में चल रहे श्री रामलीला दर्शन व विजयदशमी महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे विधायक ब्रिजेश सिंह ने लोगों से भगवान राम के आदर्शों को जीवन में अपनाने पर जोर दिया। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पं. सतेंद्र शर्मा के दिशा निर्देशन में चल रही रामलीला में कैकयी कोपभवन व दशरथ मरण की लीला का मनोहारी मंचन प्रस्तुत किया गया। दीपक वर्मा ने कहा कि नगर में रामलीला का मंचन सराहनीय है। समिति की ओर से विधायक को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर हरिओम सिंघल, मनोज बंसल, लक्की वर्मा, अजय गर्ग, अंशुल वर्मा, पंकज त्यागी, नितिन राणा, आलोक खटीक, विपिन गर्ग, बालेंद्र सिंह, रवि होरा, मोहन मेहरा, नीरज गोस्वामी, मनोज सिंघल आदि मौजूद रहे।
रामलीला भवन में चल रही रामलीला में शनिवार को रावण कारागार व सीता जन्म की लीला खेली गई। रावण द्वारा देवी देवताओं को बंदी बनाने तथा रावण के अहंकार को खंड-खंड करने की लीला को दर्शकों ने खूब सराहा। इस मौके पर अशोक शर्मा, बलवीर सैनी आदि रहे। वहीं, आबकारी रोड स्थित श्री राम जानकी सेवा समिति की रामलीला का उद्घाटन विधायक ब्रिजेश सिंह ने किया। अजय गांधी ने दीप प्रज्ज्वलित और समाजसेवी मनोज सिंघल ने माल्यार्पण किया। अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए। रामलीला में नारद मोह का मंचन किया गया। इस मौके पर राजकुमार सर्राफ, राकेश गांगुली, अश्वनी सिंघल, प्रदीप सिंघल आदि रहे।