{"_id":"599b31054f1c1b79098b4971","slug":"111503342853-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लास्टिक फैक्ट्री में आग से लाखों का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लास्टिक फैक्ट्री में आग से लाखों का सामान जला
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्लास्टिक फैक्ट्री में आग से लाखों का सामान जला
सहारनपुर। देहरादून रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र ग्राम छज्जपुरा में प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भयंकर आग लग गई। जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने मशक्कत से आग पर काबू पाया।
देहरादून रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र ग्राम छज्जपुरा में स्थित स्टार प्लास्टिक में देर रात अचानक शार्ट सर्किट के कारण स्टार प्लास्टिक फैक्ट्री में तेज धमाके के साथ आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को कुछ समझने का मौका ही नहीं मिला। चंद मिनटों में ही पूरी फैक्ट्री धू-धू कर जलने लगी। फैक्ट्री के चौकीदार ने इसकी सूचना फैक्ट्री मालिक सलीम चौधरी को दी। सूचना मिलने पर जनकपुरी पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्ट्री मालिक सलीम चौधरी ने बताया कि उसका लाखों रुपये का तैयार माल स्टाक के रूप में फैक्ट्री में रखा था। जो कि पूरी तरह जलकर राख हो गया।