{"_id":"5991f20c4f1c1b593e8b45ab","slug":"111502736908-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता पर मांगे जाएंगे नए सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता पर मांगे जाएंगे नए सुझाव
Updated Tue, 15 Aug 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छता पर मांगे जाएंगे नए सुझाव
सहारनपुर। मुख्य विकास अधिकारी संजीव रंजन ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान के तीन वर्ष पूर्ण होने पर पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय की ओर से तीन चरणों में प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। इसके माध्यम से नागरिकों से स्वच्छता के बारे में सुझाव मांगे जाएंगे। बाद में उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी संजीव रंजन ने बताया कि शैक्षणिक संस्था, विद्यार्थी, पेशेवर व्यक्ति पहले राउंड में आनलाइन एंट्री पा सकेंगे। चुनिंदा सहभागियों को दूसरे चरण में उनके विचारों को प्रदर्शित करने का मौका दिया जायेगा। अंतिम चरण में आठ सितंबर को विजेता की घोषणा की जायेगी और आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।
इआरओ नेट से होगी फीडिंग
सहारनपुर। अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन व उप जिला निर्वाचन अधिकारी एसके दुबे ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों की फीडिंग का कार्य इआरओ नेट के माध्यम से संपन्न किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश द्वारा 14 अगस्त को इआरओ नेट लॉंच किया गया है। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में नियुक्त बीएलओ द्वारा अपने से संबंधित बीएलए को यह जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।