फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कोर्ट ने दिए एनआरआई अजय गुप्ता समेत छह के खिलाफ एफआईआर के आदेश

कोर्ट ने दिए एनआरआई अजय गुप्ता समेत छह के खिलाफ एफआईआर के आदेश

Tue, 18 Jul 2017 12:27 AM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट ने दिए एनआरआई अजय गुप्ता समेत छह के खिलाफ एफआईआर के आदेश
सहारनपुर। भूमि का सौदा तय होने एवं बयाना लेने के बावजूद भूमि का बैनामा न करने, पैसे हड़पने के मामले में कोर्ट ने अप्रवासी भारतीय अजय गुप्ता समेत छह लोगों के खिलाफ पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

सिविल कोर्ट के अधिवक्ता विपिन कुमार ने बताया कि राव किलन की अपील पर एसीजेएम चतुर्थ ने एनआरआई अजय गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता, दर्शन लाल भाटिया, राजेंद्र भाटिया तथा ग्लोबल इन्फ्रा सोल्यूशन लिमिटेड के डायरेक्टर के खिलाफ सदर बाजार कोतवाली को 156 (3) के तहत एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि राव किलन ने मिशन कंपाउंड प्रेम वाटिका कालोनी निवासी दर्शन लाल भाटिया और राजेंद्र भाटिया से 1250 बीघा भूमि खरीदने के लिए सौदा तय किया। इसके लिए उसने 60 लाख रुपये बयाना भी दे दिया। लेकिन आरोपियों ने बैनामा करने के लिए 10 माह का समय ले लिया। बहाना बनाया कि भूमि परिवार की संयुक्त है उनके हिस्से खुले नहीं है। लगातार बैनामा टाला जाता रहा। जब मियाद पूरी हो गई तो उसने फिर बैनामा करने के लिए कहा। लेकिन आरोपी बैनामा अपनी मनमानी कीमत पर करने को तैयार हुए। जबकि उसका कहना था कि जितने वह पैसे दे रहा है उतने का ही बैनामा किया जाए। इस पर असहमति हो गई और आरोपियों ने फिर बैनामा नहीं किया और न ही उसके पैसे ही वापस किए। इसी दौरान दर्शन लाल भाटिया और राजेंद्र भाटिया ने इस भूमि को ग्लोबल इन्फ्रा सोल्यूशन लिमिटेड बेच दिया। उससे कहा गया कि उसके पैसे कंपनी के डायरेक्टर अनिल कुमार गुप्ता लौटाएंगे। जबकि इस कंपनी से पहले ही लोन के संबंध में एक विवाद चल रहा था। कंपनी का लोन चुकाने के बावजूद उसकी रसीदें वापस नहीं कीं और लोन को खत्म नहीं किया। बाद में पता चला कि सभी आपस में मिले हुए हैं और उसके पैसे हड़प लिए हैं।
विज्ञापन

राव किलन ने आरोप लगाया कि इसकी शिकायत उसने पुलिस को भी की। लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। जबकि आरोपी पक्ष से उस पर ही एक झूठे मामले में रिपोर्ट दर्ज करा दी। उसे जान से मारने की, अपहरण करने, परिजनों को नुकसान पहुंचने की धमकी दे रहे हैं। राव किलन का आरोप है कि इस परे मामले में अप्रवासी अजय गुप्ता का हाथ है। अनिल गुप्ता अप्रवासी भारतीय अजय गुप्ता के बहनोई हैं। राव किलन का आरोप है कि अजय गुप्ता के कुछ मामलों की उन्होंने शासन में एवं पुलिस अधिकारियों से शिकायत की थी और सीबीआई जांच की मांग की थी। जिस कारण उन्हें नुकसान पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राव किलन का आरोप है कि पुलिस ने उनकी सुनवाई नहीं की। जिस कारण उन्होंने कोर्ट के माध्यम से आरोपियों के खिलाफ अपील करनी पड़ी।

सुर्खियों में रहा है गुप्ता परिवार
सहारनपुर में रानी बाजार के मूल निवासी अजय गुप्ता और उनके परिवार के अन्य सदस्य वर्ष 1993 में साउथ अफ्रीका में व्यापार के लिए गए थे। अजय गुप्ता ने वहां सहारा कंप्यूटर्स के नाम से बिजनेस शुरू किया। वहां इनकी गिनती बडे़ बिजनेस टाइकून के रूप में होने लगी। अजय गुप्ता के साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा के साथ घनिष्ट संबंध रहे। इन संबंधाें की वजह से अजय गुप्ता विरोधी दलों के निशाने पर भी आए। सपा सरकार में इनके काफी नजदीकी रिश्ते रहे थेे। सहारनपुर में शिवधाम और शादियोें के भव्य आयोजन से भी ये सुर्खियाें में रहे। इनके समारोह में वरिष्ठ नेताओं के अलावा बॉलीवुड की हस्तियां भी शामिल रही थी। इनके आयोजनोें में सपा सरकार के मंत्री शिवपाल यादव, आजम खां, बॉलीवुड से अनिल कपूर समेत कई हस्तियां शामिल होती रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed