{"_id":"60466ce48ebc3e14fc004455","slug":"11-private-hospitals-in-the-city-to-have-anti-corona-vaccine-saharanpur-news-mrt529014915","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के 11 निजी अस्पतालों में लगेगा कोरोना रोधी टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के 11 निजी अस्पतालों में लगेगा कोरोना रोधी टीका
विज्ञापन
सहारनपुर। कोविड-19 के वैक्सीन टीकाकरण अभियान में चिकित्सा विभाग ने 11 निजी अस्पतालों को भी शामिल किया है। इनमें सात अस्पताल वह हैं, जो आयुष्मान भारत योजना में शामिल हैं, जबकि चार अस्पताल नए हैं। इन अस्पतालों में कोरोना वैक्सीन का टीका 250 रुपये में लगेगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएस सोढ़ी ने बताया कि टीकाकरण के लिए 11 निजी अस्पतालों को शामिल किया गया है। इनमें रंजीत नगर स्थित दयावती हॉस्पिटल, दिल्ली रोड स्थित सक्षम हॉस्पिटल, अहमद बाग स्थित एकेजे हेल्थ केयर एंड डाइग्लोस्टिक सेंटर और लोकप्रिय चिल्ड्रन हॉस्पिटल, स्वतंत्र हॉस्पिटल हैं। जबकि मिशन कंपाउंड स्थित कपिल नर्सिंग होम, दिल्ली रोड स्थित पांडेय मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, मेडीग्राम हॉस्पिटल, सोना ट्रामा सेंटर, चाइल्ड केयर सेंटर, जीवन ज्योति हॉस्पिटल, वी-ब्रॉस हॉस्पिटल आयुष्मान भारत योजना में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि निजी अस्पतालों में पंजीकरण के बाद ही टीकाकरण किया जा सकेगा। टीकाकरण के लिए अस्पतालों को टीकाकरण के लिए शासन द्वारा निर्धारित शर्तों का पालन करना होगा।
12 और 15 मार्च को होगा टीकाकरण
सहारनपुर। कोरोना रोधी टीकाकरण 12 और 15 मार्च को भी होगा। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि 12 मार्च को दस केंद्रों पर 1683 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि 15 मार्च को 34 केंद्रों पर 7440 लोगों को टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण के लिए टीमों का गठन किया जा चुका है। खास बात यह है कि दोनों दिन होने वाला टीकाकरण केवल एसबीडी जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल और तमाम सीएचसी, पीएचसी और पुलिस लाइन में होगा।