फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मरने वालों में ज्यादातर मजदूर

मरने वालों में ज्यादातर मजदूर

Sat, 09 Feb 2019 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
मरने वालों में ज्यादातर मजदूर
सहारनपुर। मुजफ्फरनगर-गागलहेड़ी मार्ग पर स्थित गांव उमाही के लिए शुक्रवार का दिन मनहूस साबित हुआ। गांव में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। अवैध शराब ने चार लोगों के परिवार को उजाड़ दिया। मरने वालों से अधिकांश की आर्थिक स्थिति खस्ताहाल है। इनके अलावा शराब बेचने के आरोपी की मौत का कारण कैंसर बताया जा रहा है। वहां पर शुक्रवार को पांच लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन

गांव उमाही के चार लोग जहरीली शराब की भेंट चढ़ गए। वहां हुई पांच मौतों की सूचना पर तमाम प्रशासनिक एवं पुलिस के अधिकारी अल सुबह ही गांव पहुंच गए। पुलिस के साथ ही पीएसी की एक गाड़ी और दो एंबुलेंस भी गांव में लगा दी गई। गांव उमाही के इमरान पुत्र गफ्फार की मौत के बाद पुलिस प्रशासन को शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने में काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। बमुश्किल परिजन इसके लिए तैयार हुए। 50 वर्षीय इमरान पांच बेटों और एक बेटी का पिता था। उनके परिजनों की इच्छा पोस्टमॉर्टम कराने की नहीं थी। बाद में पुलिस प्रशासन के मान मनौव्वल के बाद वह इसके लिए तैयार हुए।
विज्ञापन

परिवारों की हालत
32 वर्षीय कंवरपाल पुत्र बलवंत सिंह मजदूरी करता था। उसके चार बच्चों में तीन लड़के और एक लड़की है। परिजनों के अनुसार बडे़ बच्चे की उम्र 17 वर्ष और सबसे छोटे की तीन साल है। परिवार में बच्चों पत्नी के अलावा दो भाई हैं। उनके घर की आर्थिक स्थिति काफी खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


27 वर्षीय अरविंद पुत्र मांगेराम मजदूर था। परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और एक बेटी है। उसके बेटी की उम्र एक वर्ष और बेटी मात्र डेढ़ माह की है। परिजनों ने बताया कि रात करीब आठ बजे उसको उल्टी हुई थी। गांव से उसे पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, बाद में बराड़ा ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

रामसा के बेटे राजू की मौत मौत गई थी, जबकि उसका दूसरे बेटा राजेश अस्पताल में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा है। उसके घर की स्थिति बेहद खराब है। उसकी पत्नी ने पन्नी डालकर रसाई बना रखी है। बजुर्ग पिता रामसा ने बताया कि उनका परिवार मजदूरी करता है। 35 वर्षीय राजू तीन बेटों का पिता था। इनमें से सबसे बडे बेटे की आयु 17 और छोटे की उम्र छह वर्ष है। अस्पताल में भर्ती 30 वर्षीय राजेश भी दो बेटों और दो बेटियों का पिता है।


गांव में शराब बेचने का आरोपी पिंटू की मौत भी शुक्रवार को ही हुई। परिजनों का कहना है कि वह कैँसर से पीडित था। जिसके चलते उसकी मौत हुई। कुछ समय पूर्व उसके पेट का ऑपरेशन हुआ था, जिसमें उसकी आंत भी काटनी पड़ गई थी। उसके परिवार में चार भाई जितेंद्र, मांगेराम, जल सिंह और देशराज हैं। पत्नी के अलावा उसके परिवार में दो लड़के और एक लड़की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed