{"_id":"5c5dd63bbdec2209fa31e230","slug":"101549653563-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामला गंभीर, दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामला गंभीर, दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई: डीएम
विज्ञापन
सहारनपुर। जहरीली शराब पीने से हुई लोगों की मौत के मामले में डीएम आलोक कुमार पांडेय ने दोपहर प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि मामला गंभीर है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मरने वालों ने उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के थाना झबरेड़ा के गांव बालुुपुर में रात के भोजन में शराब का सेवन किया था। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना में मरने वालों को दो-दो लाख रुपये और गंभीर बीमारों को 50-50 हजार रुपये आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को गांव सलेमपुर, माली, उमाही और शरबतपुर के कई लोग उत्तराखंड के थाना झबरेहड़ा के गांव बालुपुर में एक रस्म पगड़ी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां रात के भोज के दौरान इन्होंने जहरीली शराब का सेवन कर लिया। घर लौटने पर इनकी हालत बिगड़ गई और मौसम खराब होने की वजह से परिजन उपचार नहीं दिला सके। शराब के सेवन से आठ लोगों की मौत हो गई और कई लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
आबकारी विभाग को माना जिम्मेदार
सहारनपुर। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय और एसएसपी दिनेश कुमार का कहना है कि कहीं ना कहीं आबकारी विभाग की लापरवाही भी उजागर हुई है। मृतकों में थाना नागल क्षेत्र के गांव उमाही निवासी पिंटू भी शामिल है, जो उत्तराखंड से शराब लाकर सीमा से सटे गांवों में सप्लाई करता था। उसके परिजनों ने पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों को बताया कि पिंटू कैंसर से पीड़ित था। परिजन उसे शराब सप्लाई करने से रोकते थे तो वह उनके साथ मारपीट करता था। डीएम और एसएसपी ने माना है कि इसकी जानकारी आबकारी विभाग को न होना बड़ी लापरवाही है। संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
बालुपुर से लाई शराब नष्ट कर दें लोग
डीएम ने बताया कि शराब का एक पाउच आबकारी विभाग ने कब्जे में लिया है। डीएम ने लोगों से कहा कि अगर कोई व्यक्ति बालुपुर से शराब लेकर आया है तो उसे नष्ट कर दें। इस शराब का सेवन किसी की भी जान ले सकता है।
पांच लोग हैं बालुपुर में शराब बेचने वाले
पुलिस प्रशासन ने उत्तराखंड के गांव बालुपुर में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने वालों के बारे में जानकारी जुटाई। उसमें पता चला कि पांच लोग अवैध रूप से शराब बेचते हैं। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों में सोनू, संजय सांसी, अजमेरा सांसी, नकली सांसी और फकीरा सांसी शामिल हैं। एसएसपी दिनेश कुमार का कहना है कि इन्हीं लोगों द्वारा बनाकर बेची गई कच्ची शराब का सेवन करने से लोगों की मौत हुई।