फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   संदिग्ध हालात में व्यक्ति की मौत

संदिग्ध हालात में व्यक्ति की मौत

Tue, 22 Jan 2019 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में व्यक्ति की मौत
सहारनपुर। मोहल्ला गिल कालोनी में लगभग एक माह से घर में अकेले रह रहे व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शराब अधिक पीने से मौत होने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवा दिया है। पत्नी के आने के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के मोहल्ला गिल कालोनी निवासी अजीत (45 वर्ष) पुत्र राम प्रसाद सहारनपुर में ही पोस्ट ऑफिस में क्लर्क थे। अजीत के रिश्तेदार जितेंद्र ने बताया कि दिसंबर में अजीत की पत्नी अंजू अपने मायके जबलपुर गई थी, लेकिन वहां उसके बेटे की तबीयत खराब हो गई। जिस कारण वह वहीं रुक गई। तब से अजीत घर में अकेला रह रहा था। सोमवार सुबह लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि अजीत लहूलुहान हालत में फर्श पर पड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसके परिजनों एवं रिश्तेदारों के बारे में पड़ोसियों से पूछताछ की। फर्श पर खून फैला हुआ था, नाली और बिस्तर एवं वाश बेसिन में भी खून पड़ा था। मोहल्ला बृजेश नगर निवासी उसका रिश्तेदार जितेंद्र वहां पहुंचा। पुलिस ने उससे काफी देर पूछताछ की। सदर कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी ने बताया कि आशंका जताई जा रही है कि अजीत की मौत अधिक शराब पीने के चलते हुई है। उसके रिश्तेदारों का कहना है कि पहले भी अजीत को खून की उल्टियां हो चुकी हैं, जिस कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हो सकता है कि इस बार भी यही हालत हुई और वह चक्कर आने पर फर्श पर गिर पड़ा हो और सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई हो। कोतवाली सदर प्रभारी निरीक्षक अशोक सोलंकी ने बताया कि अजीत की पत्नी अंजू ने उसके सहारनपुर आने के बाद ही पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा है। अजीत की पत्नी आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही अजीत की मौत का सही कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed