फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मकर संक्रांति पर किया हवन यज्ञ, बांटा खिचड़ी का प्रसाद

मकर संक्रांति पर किया हवन यज्ञ, बांटा खिचड़ी का प्रसाद

Wed, 16 Jan 2019 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
मकर संक्रांति पर किया हवन यज्ञ, बांटा खिचड़ी का प्रसाद
सहारनपुर। महानगर में मकर संक्रांति पर्व श्रद्धा भाव से मनाया गया। कई जगहों पर यज्ञ हुआ और खिचड़ी का प्रसाद बांटा गया। इसके साथ ही कुष्ट आश्रम में गरीब लोगों को कंबल वितरित किए गए।
विज्ञापन

आर्य समाज खलासी लाइन में मकर संक्रांति पर यज्ञ किया गया, जिसमें विश्व कल्याण के लिए आहुति दी गई। मुख्य यजमान शोभा आर्य रही। नीलम क्वात्रा, योगराज शर्मा, आजाद सिंह लहरी नेे भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वैदिक विद्वान डा. पूर्ण चंद्र शास्त्री ने मकर संक्रांति पर्व के बारे में बताते हुए कहा कि अयन शब्द का अर्थ मार्ग है अर्थात सूर्य का मार्ग दक्षिणायान से उत्तरायान हो जाता है। इसी दिन सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इसलिए मकर संक्रांति कहते हैं। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश और असत्य से सत्य की ओर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि मनुष्य योनि बार-बार नहीं मिलती। इसलिए इसका लाभ उठाते हुए हमें मोक्ष प्राप्ति का समाधान करना चाहिए। इस दौरान डा. रणवीर, नीलम, राजकुमार आर्य, बाबूराम यादव, मीना वर्मा, कृष्णलाल, योगरा, दिनेश आर्य, रविकांत, सुरेंद्र चौहान, आशीष, रोशन लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, पंजाबी एकता समिति के पदाधिकारियों ने खलासी लाइन स्थित कुष्ट आश्रम में खिचड़ी और कंबल वितरित किए। अध्यक्ष एमपी सिंह चावला ने कहा कि पंजाबी एकता समिति समय-समय पर जनहित के कार्य करती है। संरक्षक एससी सपड़ा व अशोक बजाज ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। समिति के चेयरमैन डाक्टर केके खन्ना, महामंत्री राजीव फुटेला, गुरजीत मल्होत्रा, विवेक चावला, सन्नी पारूथी, अनिल गिल्होत्रा मौजूद रहे। प्रगति सोशल वेलफेयर सोसायटी ने नवाबगंज चौक स्थित वनवासी कल्याण आश्रम बड़ा मंदिर में खिचड़ी वितरित की। सर्व प्रथम मंदिर में भोग लगाया गया इसके पश्चात वनवासी कल्याण आश्रम के छात्रों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। डा. आदित्य राठी ने कहा कि अन्न दान करने से भगवान श्री नारायण प्रसन्न होते हैं और भगवान सूर्य की विशेष कृपा मिलती है। इस दौरान दीपक शर्मा, अमित धींगड़ा, शिशिर मेहता, नवदीप राणा, गौरव सचदेवा, राज अरोड़ा, आकाश अग्रवाल, अमित पंडित, मनीष सिंघल, डाक्टर मनोज सिंघल, मयूर माहेश्वरी, सचिन अग्रवाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed