{"_id":"5bcb6ec7bdec22698f4cb0ec","slug":"101540058823-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच के बाद होगा शौचालय का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच के बाद होगा शौचालय का निर्माण
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जांच के बाद होगा शौचालय का निर्माण
सहारनपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत बेसलाइन सर्वे में चयनित हुए लोगों के यहां जांच के बाद शौचालय का निर्माण होगा। जिला पंचायत राज विभाग की टीमें छूटे पात्रों की तलाश कर रही है। शासन ने सात नवंबर तक सर्वे पूरा कर शौचालय निर्माण कराए जाने के निर्देश दिए। प्रदेश में सहारनपुर मंडल के जनपद मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर एक साथ खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) घोषित हुए थे।
पिछले दिनों सहारनपुर आए मुख्यमंत्री ने सहारनपुर मंडल को ओडीएफ घोषित करने के साथ बेसलाइन सर्वे कराए जाने के निर्देेश दिए थे। जिला पंचायज राज अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि जनपद के 11 ब्लॉक स्तर पर विभाग की टीमें बेसलाइन सर्वें में लगी हैं। 887 ग्राम पंचायतों में उन लोगों का चयन किया जा रहा है, जो पहले हुए सर्वे में छूटे गए थे। विभाग शत-प्रतिशत शौचालयों का निर्माण करा चुका है। बेस लाइन सर्वे के माध्यम से विभाग का प्रयास है कि ऐसा कोई भी परिवार न छूटे जिसके यहां किसी भी कारणवश शौचालय निर्माण न हुआ हो। कुछ पात्रों का चयन किया गया है, अभी सही आंकड़ा उनके पास नहीं आया है। शासन के निर्देशानुसार सात नवंबर तक सर्वे पूरा कर जांच के बाद चयनित हुए लोगों के यहां शौचालय का निर्माण करा दिया जाएगा।