{"_id":"5bba5a4b867a55166a3e04a9","slug":"101538939467-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाले दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। कुतुबशेर थाना क्षेत्र के पटेल नगर में फर्जी कंपनी खोलकर लोन देने के बहाने लोगों को झांसे में लेकर लाखों रुपये हड़पने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार कुतुबशेर थाना के मोहल्ला पटेल नगर में डेली इजी निधि लिमिटेड के नाम से एक कंपनी खोली गई थी। जो लोगों को लोन दिलाने का काम करती थी। 15 अगस्त को नकुड़ के ग्राम आसरा खेड़ी की नीलम पत्नी अरविंद ने लोन देने के बहाने रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए थाना कुतुबशेर में धोखाधड़ी, गबन और षडयंत्र की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस तभी से आरोपियों की तलाश कर रही थी। पुलिस के अनुसार कंपनी के डायरेक्टर पर लोगों से लाखों रुपये हड़पने का आरोप है। हिसाब मांगने पर कंपनी को ताला लगाकर डायरेक्टर फरार हो गए।
रविवार को पुलिस ने कल्पना तिराहे से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में कंपनी के डायरेक्टर मो. मुजाहिद निवासी टोपिया सराय कोतवाली मंडी एवं गौतम निवासी पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर शामिल हैं। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।