{"_id":"5bae78fb867a554f1545bc0c","slug":"101538160891-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन न मिलने पर पंचायती राज सफाई कर्मी करेंगे तीन को धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन न मिलने पर पंचायती राज सफाई कर्मी करेंगे तीन को धरना प्रदर्शन
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। दो माह से वेतन नहीं दिए जाने का आरोप लगाते हुए पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने तीन अक्तूबर को विकास भवन में धरना प्रदर्शन किए जाने का एलान किया है।
उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला मंत्री पवन कुमार भोलरे ने आरोप लगाया कि दो माह से सामान्य जाति के सफाई कर्मचारियों का वेतन भुगतान कराने की मांग की जा रही है। अब तीसरा माह भी समाप्ति की ओर है, लेकिन वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। अल्प वेतन वाले कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति खराब हो रही है। अब यह उत्पीड़न असहनीय हो गया है। संघ इस मांग पर विभाग के खिलाफ आंदोलन करेगा और अपनी मांगों को उठाएगा। उन्होंने कहा कि संघ विकास भवन स्थित जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय पर तीन अक्तूबर को दोपहर 12 बजे से अपराह्न दो बजे तक सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उसके बाद भी सुनवाई नहीं की गई तो आगे के आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। इस संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।