फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   किसानों में बढ़ रहा शरदकालीन गन्ने का क्रेज

किसानों में बढ़ रहा शरदकालीन गन्ने का क्रेज

Sun, 23 Sep 2018 12:33 AM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
किसानों में बढ़ रहा शरदकालीन गन्ने का क्रेज
किसानों में बढ़ रहा शरदकालीन गन्ने का क्रेज
विज्ञापन

सहारनपुर। कम लागत और बढ़िया उत्पादन के चलते जनपद के किसानों में गन्ने की शरदकालीन खेती की ओर रुझान बढ़ रहा है। इसके चलते जनपद में इस बार गन्ने की असौजी बुआई का लक्ष्य 7380 हेक्टेयर रखा गया है जबकि गत सीजन में यह लक्ष्य 6505 था। अभी तक 65 हेक्टेयर में शरदकालीन गन्ने की बुआई हो चुकी है।

जनपद के किसानों में गन्ने की शरदकालीन खेती की बुआई के प्रति क्रेज बढ़ रहा है। सितंबर के मध्य से लेकर अक्तूबर तक शरदकालीन गन्ने की बुवाई होती है। किसान इसके साथ सहफसली के तौर पर सरसों, लहसुन, मसूर, आलू आदि की खेती करते हैं। जिले में ट्रैंच विधि से गन्ना बुआई के चलते किसान सहफसली भी करते हैं। सह फसली से जहां किसानों को अतिरिक्त आय प्राप्त होती है, वहीं फसल की लागत में भी कमी आती है। गन्ना बुवाई की ट्रैंच विधि में दो लाइनों के बीच तीन से चार फीट तक का अंतर रखा जाता है। इसके बीच में आसानी से सहफसली खेती हो जाती है। अधिकांश किसान शरदकालीन गन्ने में सहफसली के तौर सरसों की बुआई को प्राथमिकता देते हैं। सरसों की फसल जहां गन्ने को ठंड से बचाती है, वहीं फरवरी तक कट जाने के कारण समय से गन्ने की निराई-गुड़ाई भी हो जाती है। अगेती खेती होने के कारण गन्ने में शुगर का प्रतिशत भी अधिक होता है, जो चीनी मिलों के लिए वरदान साबित होता है। जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया कि शरदकालीन गन्ने की खेती के प्रति किसानों में क्रेज बढ रहा है। इसके चलते ही इस बार 7380 हेक्टेयर का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed