फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   हंगरी में सहारनपुर की बेटी ने जीता कांस्य पदक

हंगरी में सहारनपुर की बेटी ने जीता कांस्य पदक

Thu, 30 Aug 2018 01:09 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
हंगरी में सहारनपुर की बेटी ने जीता कांस्य पदक
हंगरी में सहारनपुर की बेटी ने जीता कांस्य पदक
विज्ञापन

सहारनपुर। बॉक्सर आस्था पाहवा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश, प्रदेश और जनपद का नाम रोशन किया है। आस्था ने हंगरी में आयोजित यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल किया। उसकी इस सफलता से खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। बॉक्सिंग संघ ने लौटने पर आस्था का भव्य स्वागत करने की बात कही है।
आस्था गोशाला रोड पर रहती है। बेटी की सफलता पर पिता संजीव पाहवा बेहद खुश हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी आस्था को पहले वुशु खिलाड़ी बनना था। उसने कई साल तक वुशू खेला, मगर बाद में बॉक्सर बनने का निर्णय लिया। अभी तक आस्था कई बड़ी प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर जनपद का नाम चमका चुकी है। जिला बॉक्सिंग संघ के सचिव अनुज कुमार ने बताया कि आस्था शुरू से ही होनहार खिलाड़ी रही है, जिसके अंदर पदक जीतने की भूख नजर आती है। आस्था ने हंगरी में आयोजित यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप की बॉक्सिंग स्पर्धा में 75 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया है। उन्होंने आस्था के हंगरी से लौटने पर भव्य स्वागत करने की बात कही। उधर, कोच प्रवीण कुमार अपनी शिष्य के प्रदर्शन से बेहद खुश हैं।
विज्ञापन

----------------------------------------
खेलों में चमके स्कूली खिलाड़ी
फोटो समाचार
सहारनपुर। 31वीं क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता बाबा लाल दास मार्ग स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में चल रही है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी जूडो, कुश्ती, कुराश आदि खेल स्पर्धाएं कराई गईं। प्रतियोगिता में 31 विद्यालयों के 500 से अधिक बालक और बालिका खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। जूडो कोच दीपक गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित जूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों पदक जीतने के लिए दमखम दिखाया। इस मौके पर त्रिलोकचंद गुप्त, रमेशचंद जैन, शिव कुमार गर्ग, अखिलेश मित्तल, भूरा सिंह, विनोद माहेश्वरी, रमन शर्मा, कल्पना, भारती, मुक्ता, गरिमा, आशीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed