फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   रसगुल्ले खाने से बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती

रसगुल्ले खाने से बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती

Tue, 28 Aug 2018 12:28 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
रसगुल्ले खाने से बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती
सहारनपुर। घंटाघर स्थित एक मॉल से कंपनी के बंद डिब्बे के रसगुल्ले खाने से एक युवक की हालत बिगड़ गई। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंचे लोगों ने मॉल के बाहर जमकर हंगामा किया। अधिकारियों के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मारा और रसगुल्लों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सोमवार की शाम को सपना टॉकीज की मंशाराम कॉलोनी निवासी कमल कोहली की अचानक हालत खराब होने लगी। तबियत अधिक खराब होने के चलते उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार उसे फूड प्वाइजनिंग हो गया। कमल ने बताया कि उसने पांच दिन पूर्व घंटाघर स्थित एक मॉल से एक कंपनी के पैक सफेद रसगुल्ले खरीदे थे। दोपहर में उसने रसगुल्ले खा लिए। रसगुल्ला खाते ही उसे उल्टियां शुरू हो गई और उसकी तबियत खराब होती चली गई। जब उसने रसगुल्ले में गौर से देखा तो उसमें कीड़े भरे हुए थे। घटना का पता चलते ही लोगों ने मॉल के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत किया। सूचना मिलते ही खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मॉल में छापा मारा और रसगुल्लों के सैंपल ले लिए। टीम ने रसगुल्लों के पैक भी जब्त कर लिए। इस संबंध में खाद्य सुरक्षा विभाग एवं औषधि प्रशासन के अधिकारी विशाल गुप्ता ने बताया कि कंपनी के रसगुल्लों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed