{"_id":"5b73291842c792304d7188d8","slug":"101534273816-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेबिल टेनिस प्रतियोगिता संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेबिल टेनिस प्रतियोगिता संपन्न
Updated Wed, 15 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
पुरस्कार वितरण के साथ टेबिल टेनिस प्रतियोगिता संपन्न
सहारनपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय अंतरविद्यालीय टेबिल टेनिस प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हो गई। मुख्य अतिथि रहे डीआईजी शरद सचान और नगर विधायक संजय गर्ग ने विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र वितरित किए।
बालिकाओं के कक्षा छह से आठ वर्ग में सेंट मैरी स्कूल की ए टीम पहले और सेंट मैरी स्कूल की बी टीम दूसरे स्थान पर रही। कक्षा 11 और 12वर्ग में सोफिया स्कूल ने पहला और सेंट मैरी स्कूल ने दूसरा स्थान पाया। अंडर-21 आयु वर्ग में दीक्षा किशोर पहले और प्रिया नोटियाल दूसरे स्थान पर रही। बालकों के ओपन वर्ग में तेजस्वी ने पहला और जतिन ने दूसर,ा स्थान प्राप्त किया। डबल्स ओपन में दीक्षा और रावि पहले तथा प्रिया और गौरी दूसरे स्थान पर रही। समापन पर मुख्य अतिथि डीआईजी शरद सचान और नगर विधायक संजय गर्ग ने विजेताओं को सम्माव्नित किया। इस मौके पर अलंकार किशोर, ध्रुव अरोड़ा, तेजस्वी चौहान, डॉ. एके गुप्ता, अखिलेश भार्गव, योगेश गुप्ता, पुष्पेंद्र मैनी, सरिता प्रजापति, बाबूराम सैनी, डॉ. मोहन पांडेय, मुस्तकीम अंसारी, अभिषेक आदि मौजूद रहे।
---
तैराकी के जिला स्तरीय ट्रायल में जुटे खिलाड़ी
सहारनपुर। तैराकी की जिला स्तरीय सीनियर टीम के लिए बालक और बालिकाओं का जिला स्तरीय चयन ट्रायल मंगलवार को ज्ञानकलश इंटरनेशनल स्कूल में हुआ। इसमें 20 बालकों और 18 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। कड़ी स्पर्धा के बीच बालकों में सम्राट सिंह, आर सैनी, अभिषेक, मोहम्मद मोनिस, कार्तिक शर्मा और विष्णु चौहान चयन कराने में सफल रहे। बालिकाओं में अराधना, सोफिया प्रवीन, साधना आदि का चयन हुआ। जिला तैराकी संघ के सचिव फुरकान अहमद ने बताया कि चयनित खिला 22 और 23 अगस्त को लखनऊ के बाबू केडी सिंह स्टेडियम में होने वाली राज्य सीनियर तैराकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।