{"_id":"5b64a44d4f1c1b0c718b7af1","slug":"101533322317-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्हाड़ी के विकास में खर्च होगा चढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
म्हाड़ी के विकास में खर्च होगा चढ़ावा
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। श्री गोगा म्हाड़ी पर चढ़ने वाले चढ़ावे और सरदार छड़ी के मालिकाना हक लेकर चल रहे विवाद में नगर मजिस्ट्रेट ने जांच रिपोर्ट डीएम को प्रस्तुत की। जिलाधिकारी ने चढ़ावे को म्हाड़ी के विकास में खर्च करने के नगरायुक्त और शांति व्यवस्था को भंग करने वाले लोगों के खिलाफ एसएसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए।
गंगोह रोड स्थित श्री जाहरवीर गोगा म्हाड़ी के चढ़ावे और सरदार छड़ी के मालिकाना हक लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है, जिसमें एक पक्ष छह वर्ष के लिए मालिक होने का दावा करता है तो दूसरा एक वर्ष के लिए। इस मामले की नगर मजिस्ट्रेट ने जांच की। रिपोर्ट में कहा कि दशमी पर म्हाड़ी पर लगने वाले मेले का प्रबंध नगर निगम करता है, यह भूमि नगर निगमम की है। इसलिए कोई म्हाड़ी और सरदार छड़ी का मालिक नहीं हो सकता है। चढ़ावे को म्हाड़ी के विकास और रख-रखाव में खर्च किया जाएगा। नेजा और सरदार छड़ी श्री जाहवीर गोगा महाराज का प्रतीक चिन्ह है। नगर निगम समिति का गठित कर म्हाड़ी और छड़ी के रख-रखाव के लिए वाहक को नियुक्त कर उसका मानदेय तय कर सकता है, लेकिन इस पर किसी का मालिकाना हक नहीं होगा। डीएम आलोक कुमार पांडेय ने नगर मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट के आधार पर नगरायुक्त और एसएसपी को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि नगर मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट के अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाए।