{"_id":"5b64a2ae4f1c1bac7d8b632e","slug":"101533321902-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम कुंडकाकला की प्रधान दोबारा निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम कुंडकाकला की प्रधान दोबारा निलंबित
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। ग्राम कुंडाकला की प्रधान को प्रशासन ने गबन के मामले में लिप्त पाए जाने के चलते फिर से निलंबित कर दिया है। उन पर विकास कार्यों में लगभग 47 लाख रुपये के गबन का आरोप है।
गंगोह ब्लाक के ग्राम कुंडाकला की प्रधान शमीम बानो को विकास कार्यों में गोलमाल के मामले में लगभग चार माह पूर्व निलंबित कर दिया गया था। जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि शमीम बानो हाईकोर्ट चली गई। हाईकोर्ट ने निलंबन के आदेश पर रोक लगाते हुए डीएम को शमीम बानो का पक्ष की सुनवाई के निर्देश दिए थे। डीएम आलोक कुमार पांडे ने शमीम बानो का पक्ष सुना, लेकिन 47 लाख रुपये के गबन के मामले में संतोषजनक पक्ष नहीं रख सकी। जिसके चलते डीएम ने ग्राम प्रधान पद से शमीम बानो को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा ग्राम सलियर के ग्राम साहब सिंह द्वारा विकास कार्यों की जांच में आए 2.40 लाख के हेरफेर के मामले में ग्राम प्रधान से 2.40 लाख रुपये की वसूली की गई है।