{"_id":"5b4f8e714f1c1b8f568b517d","slug":"101531940465-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल स्कूलों के लिए शिक्षक भर्ती परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल स्कूलों के लिए शिक्षक भर्ती परीक्षा
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। परिषदीय इंग्लिश मीडियम स्कूलों में रिक्त 132 पदों पर तैनाती के लिए बुधवार को शिक्षकों भर्ती परीक्षा कराई गई। इसमें 363 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा के दौरान कड़ी चौकसी रही। मोबाइल और अन्य प्रतिबंधित सामग्री को बाहर ही रखवा दिया गया था।
जनपद के सभी ब्लॉकों में कुल 80 स्कूलों केे इंग्लिश मीडियम स्कूल बनाया जा रहा है। इन स्कूलों में शिक्षकों के कुल 357 पद हैं, जिनमें से 225 शिक्षक पहले तैनात किए जा चुके हैं। शेष 132 पदों के लिए बुधवार को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज सहारनपुर में लिखित परीक्षा कराई गई। परीक्षा के बाद सफल अभ्यर्थियों का इंटरव्यू चयन समिति के द्वारा लिया जाएगा। इंटरव्यू में सफल अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के जरिए स्कूलों का आवंटन किया जाएगा। काउंसिलिंग में पहले दिव्यांग, उसके बाद महिला और सबसे बाद में पुरुष शिक्षकों को मौका दिया जाएगा। इसी महीने शिक्षकों की तैनाती करने की तैयारी विभाग के द्वारा की जा रही है।