फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शहर के साठ किलोमीटर क्षेत्र में डलेगी सीवर लाइन

शहर के साठ किलोमीटर क्षेत्र में डलेगी सीवर लाइन

Thu, 19 Jul 2018 12:30 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
शहर के साठ किलोमीटर क्षेत्र में डलेगी सीवर लाइन
सहारनपुर। शहर में करीब साठ किलोमीटर क्षेत्र में नई सीवर लाइन का जाल बिछाया जाएगा। नगर विकास मंत्रालय द्वारा स्वीकृत 97 करोड़ रुपये में से 25 करोड़ रुपये की पहली किश्त जारी हो गई है। अगस्त माह से सीवर लाइन डालने का काम शुरू किया जाएगा। इसी बजट में पुरानी लाइन की सफाई और तीन किलोमीटर लंबी लाइन बदलने का काम भी होगा।
विज्ञापन

शहर में अब तक मुश्किल से दस फीसदी हिस्से में ही सीवर लाइन डली हुई है। करीब दो वर्ष पहले जल निगम ने शासन को पत्र लिखकर सौ करोड़ रुपये की मांग सीवरेज के लिए की थी। प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद मेयर संजीव वालिया ने नए सिरे से सीवरेज प्रस्ताव को लेकर शासन में पैरोकारी की थी। हाल में ही नगर विकास मंत्रालय ने प्रस्ताव को स्वीकार कर पहली किश्त के रूप में 25 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। इस बजट से शहर में साठ किलोमीटर क्षेत्र में नई सीवर लाइन डाली जाएगी। इसके अलावा 14 किलोमीटर की पुरानी सीवर लाइन की सफाई का कार्य किया जाएगा। साथ ही तीन किलोमीटर की पुरानी लाइन भी बदली जानी है। सीवर पर अगस्त माह में काम शुरू करने की बात कही जा रही है। सीवर लाइन बिछने के बाद जलभराव और गंदे पानी की निकासी की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

--------------------------------------------
शहर के 28 मोहल्लों से गुजरेगी सीवर लाइन
शहर के सुमर केन विकास आफिस, मिशन कंपाउंड, रोडवेज बस स्टैंड, नारायणपुरी, मिल कालोनी, डिस्ट्रिक कोर्ट, पुलिस स्टेशन, यादवपुरी, सहारनपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी, हकीकत नगर, राजेंद्र नगर, चंद्रनगर, न्यू चंदरनगर, बसंत विहार, किशोर बाग, आवास विकास, कमाल कालोनी, ओल्ड आवास विकास कालोनी, मधुबन नगर, मंदाकिनी विहार, पंजाबी बाग, दयाल कालोनी, शास्त्रीनगर, साकेत कालोनी, विवेक विहार, माधवपुर, गिल कालोनी और भगत सिंह कालोनी में सीवर लाइन डाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------------------
दो साल से लंबित था प्रस्ताव
मेयर संजीव वालिया के मुताबिक शहर में सीवेज लाइन का यह प्रस्ताव दो साल से लंबित था। एक बार तो यह प्रस्ताव खारिज कर दिया था। उन्होंने नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना से मिलकर महानगर के सीवेज लाइन न होने से हो रही दिक्कत के बारे में बताया था। उनके प्रयासों से सीवरेज लाइन के लिए 97 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। सीवर लाइन का काम जल निगम द्वारा किया जाएगा। पहली किश्त मिलने के बाद जल निगम ने टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed